Breaking News
देहरादून में ओएनजीसी के आतिथ्य में पीएसपीबी बास्केटबॉल और वॉलीबॉल चैम्पियनशिप का आगाज़।
वित्त वर्ष 2024–25 में राज्य की अर्थव्यवस्था का आकार ₹3,81,889 करोड़ रहा।
मुख्य सचिव की अध्यक्षता में हुई व्यय-वित्त समिति की बैठक में विभिन्न विकास योजनाओं को स्वीकृति।
मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी ने नयार वैली फेस्टिवल का किया भव्य उद्घाटन
बेटियों की शिक्षा, सुरक्षा और रोजगार के लिए सरकार संकल्पबद्ध : मुख्यमंत्री
पलायन रोकथाम व सीमांत क्षेत्रों में रोजगार योजनाओं को तेज़ी से लागू करने के निर्देश
₹677.75 करोड़ की वार्षिक कार्ययोजना मंजूर, आजीविका सशक्तिकरण को मिली प्राथमिकता
रोपवे परियोजनाओं को रफ्तार — प्रथम बोर्ड बैठक में अहम फैसले
मुख्यमंत्री के सख्त निर्देश — सरकारी कार्यालयों की सुरक्षा हेतु बनेगी नई एसओपी

बिजली का विशिष्ट कोटा केंद्र ने उत्तराखंड को आवंटित किया

बिजली आपूर्ति 150 मेगावाट के आवंटन से गर्मियों में सामान्य रहेगी

मुख्यमंत्री धामी के आग्रह पर  विशिष्ट आवंटन 30 जून 2024 तक के लिए हुआ

देहरादून। केंद्र सरकार ने उत्तराखंड राज्य के लिए बिजली का अतिरिक्त कोटा आवंटित किया है। यह विशिष्ट आवंटन 01 अप्रैल 2024 से 30 जून 2024 तक के लिए आवंटित किया गया है। इससे पहले केंद्र सरकार ने 19 सितंबर 2023 को अक्टूबर से मार्च 2024 तक के लिए बिजली का अतिरिक्त कोटा दिया था।

इसी बीच मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने केंद्रीय ऊर्जा मंत्री आरके सिंह से गर्मियों के लिए बिजली का अतिरिक्त कोटा दिए जाने का आग्रह किया था, जिसका लाभ राज्य को मिला है। 150 मेगावाट के इस विशिष्ट आवंटन से गर्मियों में बिजली आपूर्ति को सामान्य रखने में मदद मिलेगी। मुख्यमंत्री धामी ने बिजली के इस विशिष्ट आवंटन के लिए केंद्र सरकार का आभार प्रकट किया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back To Top