Breaking News
जौनसार बावर लोक सांस्कृतिक महोत्सव एवं क्रीड़ा समारोह-2026 में शामिल हुए मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी।
उत्तराखण्ड में मतदाता सूची शुद्धिकरण अभियान के तहत मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी को सौंपा गया गणना फॉर्म
मुख्यमंत्री आवास में बनेगा 3-बी गार्डन, धामी ने किया निर्माण कार्य का शुभारम्भ
चारधाम यात्रा व्यवस्थाओं का मुख्यमंत्री धामी ने लिया जायजा, ऋषिकेश ट्रांजिट कैंप का किया औचक निरीक्षण
ऋषिकेश में अखिल भारतीय महापौर परिषद की बैठक, मुख्यमंत्री धामी ने 29.78 करोड़ की योजनाओं का किया लोकार्पण एवं शिलान्यास
चारधाम यात्रा को लेकर सरकार सख्त, रात 10 बजे से सुबह 4 बजे तक वाहनों पर प्रतिबंध का पालन सुनिश्चित करने के निर्देश
नीति एक्सट्रीम अल्ट्रा रन 2026 : सीमांत नीति घाटी में साहस, समन्वय और विकास की नई उड़ान
मुख्यमंत्री धामी की नीति घाटी को बड़ी सौगात, सीमांत पर्यटन विकास के लिए अहम घोषणाएं
अटूट हौसले की मिसाल: अनुराग रावत ने “नीति एक्सट्रीम अल्ट्रा रन” में रचा नया इतिहास

हरिद्वार में मजार पर बुलडोजर चला

  • यूपी सिंचाई विभाग की जमीन पर बनी थी मजार

  • अब तक दर्जन भर से अधिक धार्मिक संरचनाएं ध्वस्त

हरिद्वार। धर्मनगरी हरिद्वार में अवैध मदरसो के साथ—साथ अवैध धार्मिक संरचनाओं पर प्रशासन की कार्यवाही जारी है। रानीपुर कोतवाली क्षेत्रांतर्गत सुमन नगर में बनी अवैध मजार को आज बुलडोजर चलाकर ध्वस्त कर दिया गया।
कार्यवाही के बारे में मौके पर मौजूद एसडीएम अजय वीर सिंह ने बताया कि यह मजार उत्तर प्रदेश की सिंचाई विभाग की जमीन पर बनी हुई थी तथा इसको निर्माण कराए हुए बहुत अधिक समय नहीं हुआ था। उनका कहना था कि अभी कुछ दिन पूर्व उत्तर प्रदेश पुलिस द्वारा यहां एक नोटिस भी चष्पा किया गया था जिसमें मजार को स्वत ही हटाने की अपील की गई थी लेकिन मजार के संचालन कर्ताओं ने इस पर कोई संज्ञान नहीं लिया था।
उन्होंने कहा कि उन्होंने स्वयं मौके पर जाकर इसका परीक्षण कराया तथा आज स्थानीय पुलिस प्रशासन की मदद से इस मजार को हटा दिया गया है। इस दौरान किसी प्रकार का विरोध न हो जिसके मद्देनजर भारी संख्या में पुलिस बल तैनात किया गया था। उल्लेखनीय है कि हरिद्वार में उत्तराखंड पुलिस और प्रशासन द्वारा लगभग एक दर्जन धार्मिक संरचनाओं पर बुलडोजर की कार्रवाई की गई है जिसमें दो मंदिर भी शामिल है।
उन्होंने कहा कि हरिद्वार में अवैध मदरसों की आड़ में किए गए अवैध कब्जों को हटाने का कार्यवाही भी जारी है तथा अब तक दो दर्जन से अधिक मदरसों को सील किया जा चुका है तथा कार्यवाही अभी भी जारी है। उल्लेखनीय है कि मुख्यमंत्री धामी के निर्देश पर यह कार्रवाई की जा रही है तथा राज्य में अब तक 164 मदरसों को सील किया जा चुका है जिनमें से 44 दून और सबसे अधिक 64 उधमसिंह नगर में सील किए गए हैं। उन्होंने कहा कि कार्रवाई आगे भी जारी रहेगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back To Top