Breaking News
राजीव गांधी नवोदय विद्यालयों का होगा संपूर्ण कायाकल्प, सेंटर ऑफ एक्सीलेंस के रूप में होंगे विकसित
पुलिस स्मृति दिवस पर शहीद जवानों को मुख्यमंत्री धामी ने दी श्रद्धांजलि, पुलिस के लिए कीं 8 घोषणाएं
उत्तराखंड में चिकित्सा शिक्षा को मिलेगी नई मजबूती, सीएम धामी ने 20.55 करोड़ की पांच योजनाओं का किया लोकार्पण-शिलान्यास
डॉ. ढाल सिंह बिसेन बने उत्तराखंड के नए राज्यपाल, लोकभवन में ली शपथ
उत्तराखण्ड में बड़े फिल्म प्रोजेक्ट्स की शूटिंग से बढ़ रही राज्य की पहचान, मसूरी से नैनीताल तक फिल्म निर्माताओं की पसंद बना देवभूमि का प्राकृतिक परिवेश
दशहरा 2026: देहरादून में 181 फीट का रावण, 21 लाख रुपये की लागत से तैयार; रिमोट से होगा दहन
देवप्रयाग में खाई में गिरी हरियाणा नंबर की कार, दो की मौत, तीन घायल
अंकिता भंडारी हत्याकांड: 24 घंटे में तीनों आरोपी गिरफ्तार, 88 दिन में जांच पूरी
मेधावी विद्यार्थी उत्तराखंड के उज्ज्वल भविष्य के आधार स्तंभ : मुख्यमंत्री धामी

परिवार संग बदरीनाथ-केदारनाथ धाम पहुंची बॉलीवुड अभिनेत्री उर्वशी रौतेला,विशेष पूजा-अर्चना की

बदरीनाथ, 24 सितम्बर। बॉलीवुड अभिनेत्री उर्वशी रौतेला मंगलवार 24 सितंबर को केदारनाथ धाम पहुंचीं. यहां उर्वशी रौतेला ने सपरिवार बाबा केदार के दर्शन किए. केदारनाथ धाम में दर्शन के बाद उर्वशी रौतेला बदरीनाथ धाम भी गईं. बदरीनाथ धाम में भी उन्होंने भगवान बदरी विशाल की पूजा-अर्चना की.
बताया जा रहा है कि मंगलवार 24 सितंबर सुबह को उर्वशी रौतेला हेलीकॉप्टर से केदारनाथ धाम पहुंचीं. इस दौरान उनके साथ मां मीरा रौतेला और भाई यशराज रौतेला भी मौजूद रहे. तीनों ने केदारनाथ मंदिर में बाबा केदार की विशेष पूचा-अर्चना की. इसके बाद बीकेटीसी के मुख्य कार्याधिकारी विजय प्रसाद थपलियाल ने उर्वशी रौतेला और उनके परिजनों को बाबा केदार का प्रसाद भी भेंट किया.
इस मौके पर केदारनाथ धाम के पुजारी शिवशंकर लिंग, सहायक अभियंता गिरीश देवली, वरिष्ठ प्रशासनिक अधिकारी यदुवीर पुष्पवान, अरविंद शुक्ला कुलदीप धर्म्वाण सहित तीर्थ पुरोहित मौजूद रहे. बीकेटीसी मीडिया प्रभारी डॉ. हरीश गौड़ ने बताया श्री केदारनाथ धाम में दर्शन के पश्चात बॉलीवुड अभिनेत्री उर्वशी रौतेला दोपहर को श्री बदरीनाथ धाम दर्शन को पहुंचीं. मंदिर में दर्शन पश्चात प्रभारी अधिकारी विपिन तिवारी ने बॉलीवुड अभिनेत्री को भगवान बदरी-विशाल का प्रसाद भेंट किया.
इस अवसर पर बॉलीवुड अभिनेत्री ने श्री बदरीनाथ मंदिर सिंह द्वार पर अपने प्रशंसकों के साथ फोटो भी खिंचवाई. इस अवसर पर मंदिर समिति सदस्य भास्कर डिमरी, बीकेटीसी मुख्य कार्याधिकारी विजय प्रसाद थपलियाल, धर्माधिकारी राधाकृष्ण थपलियाल, मंदिर अधिकारी राजेंद्र चौहान वेदपाठी रविंद्र भट्ट, तीर्थ पुरोहित मौनू पंचभैया, जेई गिरीश रावत, डा. हरीश गौड़ अजीत भंडारी योगंबर नेगी, हरीश जोशी आदि मौजूद रहे.
बता दें कि उर्वशी रौतेला मूल रूप के उत्तराखंड के पौड़ी गढ़वाल जिले के कोटद्वार की रहने वाली हैं. उनके माता-पिता कोटद्वार में ही रहते हैं, जबकि उर्वशी रौतेला मुंबई में रहती हैं. उर्वशी रौतेला कई बड़ी फिल्मों के साथ ही कुछ धारावाहिकों में अभिनय कर चुकी हैं.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back To Top