Breaking News
वैदिक मंत्रों के बीच खुले बद्रीनाथ धाम के कपाट, भक्तों में उमड़ा आस्था का सैलाब
श्रद्धा, आस्था और दिव्यता का संगम: ग्यारहवें ज्योतिर्लिंग श्री केदारनाथ मंदिर के कपाट विधि-विधान के साथ खुले
बद्री विशाल के कपाट खुलने की प्रक्रिया शुरू, जोशीमठ में धूमधाम से संपन्न हुआ त्रिमुडिया मेला
“दून वाणी” और “दून आजतक” का स्थापना दिवस समारोह भव्यता के साथ सम्पन्न
श्रद्धालुओं के लिए गंगोत्री और यमुनोत्री धाम के द्वार खुले
अक्षय तृतीया पर मुख्यमंत्री ने दी शुभकामनाएं, समृद्धि की कामना
मुख्यमंत्री ने ऋषिकेश से चारधाम यात्रा के लिए बसों को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया
सीएम पुष्कर सिंह धामी ने मौके पर पहुँचकर जन शिकायत की जांच की, वीडियो कॉल पर अधिकारियों को दिखाया हालात
उत्तराखंड के प्रति पीएम मोदी का प्रेम एक बार फिर दिखा अपने खास अंदाज़ में

बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष घायल पत्रकार योगेश का हाल-चाल जानने पहुँचे

ऋषिकेश। उत्तराखंड भाजपा प्रदेश अध्यक्ष महेंद्र प्रसाद भट्ट ने शुक्रवार को ऋषिकेश एम्स में भर्ती सोशल मीडिया निजी न्यूज़ चैनल के स्वामी योगेश डिमरी का हाल- चाल जाना। इस दौरान उन्होंने उन्हें हर संभव मदद का भरोसा दिलाया। भाजपा प्रदेश अध्यक्ष महेंद्र प्रसाद भट्ट देहरादून से सीधे ऋषिकेश एम्स पहुंचे जहां उन्होंने जानलेवा हमले में घायल निजी न्यूज चैनल के स्वामी और पत्रकार योगेश डिमरी से मुलाकात कर उनके स्वास्थ्य के बारे में जानकारी ली।

प्रदेश अध्यक्ष भट्ट ने पत्रकार डिमरी की माता को बताया कि उनके द्वारा उपचार में लगी डॉक्टरों की टीम से भी बात की गई है और वह भी डिमरी के उपचार को लेकर सकारात्मक है। इस दौरान उन्होंने पत्रकार योगेश डिमरी को विश्वास दिलाया कि सरकार अपराधियों को किसी भी कीमत पर छोड़ेगी नहीं। उन्होंने उनके परिवार को भी ढांढस बंधाया और हर संभव मदद का आश्वासन दिया है। कहा की सरकार अपराधियों पर नकेल कसने के लिए कृत संकल्प है। इस मौके पर भाजपा नेता प्रतीक कालिया,नलिन भट्ट भी मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back To Top