Breaking News
वित्त वर्ष 2024–25 में राज्य की अर्थव्यवस्था का आकार ₹3,81,889 करोड़ रहा।
मुख्य सचिव की अध्यक्षता में हुई व्यय-वित्त समिति की बैठक में विभिन्न विकास योजनाओं को स्वीकृति।
मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी ने नयार वैली फेस्टिवल का किया भव्य उद्घाटन
बेटियों की शिक्षा, सुरक्षा और रोजगार के लिए सरकार संकल्पबद्ध : मुख्यमंत्री
पलायन रोकथाम व सीमांत क्षेत्रों में रोजगार योजनाओं को तेज़ी से लागू करने के निर्देश
₹677.75 करोड़ की वार्षिक कार्ययोजना मंजूर, आजीविका सशक्तिकरण को मिली प्राथमिकता
रोपवे परियोजनाओं को रफ्तार — प्रथम बोर्ड बैठक में अहम फैसले
मुख्यमंत्री के सख्त निर्देश — सरकारी कार्यालयों की सुरक्षा हेतु बनेगी नई एसओपी
हरिद्वार महाकुंभ की तैयारियाँ तेज — केंद्रीय जल शक्ति मंत्रालय संग उत्तराखंड सरकार की रणनीतिक चर्चा

अयोध्या से भाजपा प्रत्याशी लल्लू सिंह ने मुख्यमंत्री धामी की मौजूदगी में किया नामांकन पत्र दाखिल

मुख्यमंत्री धामी अयोध्या राम मंदिर पूजा अर्चना करने पहुंचे

देहरादून/अयोध्या। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी की मौजूदगी में संसदीय क्षेत्र अयोध्या ( उत्तर प्रदेश ) से भाजपा प्रत्याशी लल्लू सिंह ने नामांकन पत्र दाखिल किया। इस दौरान मुख्यमंत्री ने कहा कि मुझे पूर्ण विश्वास है कि अयोध्या की देवतुल्य जनता लल्लू सिंह को प्रचंड बहुमत से जिताकर प्रधानमंत्री को तीसरी बार प्रधानमंत्री बनाने जा रही है।

मुख्यमंत्री ने प्रभु श्रीराम की पावन जन्मस्थली को प्रणाम करते हुए कहा कि प्रधानमंत्री के नेतृत्व में अयोध्या का वैभव पुनः लौटा है। आज भगवान राम भव्य मंदिर में विराजमान हैं। अयोध्या, उत्तर प्रदेश से ही संपूर्ण देश में राम राज्य की गंगा निकली है। उन्होंने कहा करोड़ों हिंदुओं की आस्था का केंद्र अयोध्या का भव्य और दिव्य नगरी के रूप में निर्माण कार्य जारी है। राम मंदिर बनने के बाद करोड़ो की संख्या में श्रद्धालुओं ने श्री राम मंदिर के दर्शन किए हैं।

मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रधानमंत्री मोदी के नेतृत्व में भाजपा सरकार ने राम मंदिर का निर्माण कर 500 वर्षो के इंतजार को खत्म किया है। अब अयोध्या वासियों का यह कर्तव्य बनता है कि वह संपूर्ण देश में राम राज्य स्थापित करने के लिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को अपना आशीर्वाद दें और उन्हें पुनः प्रधानमंत्री बनाने में अधिक से अधिक मतदान करें।

मुख्यमंत्री धामी अयोध्या पहुंचे राम मंदिर में रामलला का आशीर्वाद लेने

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने अयोध्या स्थित श्रीराम मंदिर में पूजा अर्चना कर रामलला का आशीर्वाद लिया एवं प्रदेश में सुख समृद्धि खुशहाली एवं तरक्की कि कामना की।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back To Top