Breaking News
जल संसाधन प्रबंधन में आधुनिक तकनीक का नया अध्याय, MIKE Hydro Basin पर राष्ट्रीय कार्यशाला शुरू
हिमालय दिवस पर मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने की बड़ी घोषणा, हर साल मिलेगा ‘हिमालय विभूति सम्मान’
मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने किया मुख्यमंत्री युवा भविष्य निर्माण योजना का शुभारंभ
महिला पत्रकारों से मारपीट पर जर्नलिस्ट यूनियन ने जताया रोष, कार्रवाई की मांग
शिक्षक दिवस पर मुख्यमंत्री धामी ने डॉ. राधाकृष्णन को किया नमन
मुख्यमंत्री ने किसान-केंद्रित मोबाइल एप ‘मनोरमा कृषि रक्षक’ का किया शुभारंभ
यूपीसीएल एमडी ने बिजली व्यवस्था को और बेहतर बनाने पर दिया जोर
बाबा नीब करौरी महाराज के जीवन से प्रेरित फिल्म ‘हनुमान अंश’ देख भावुक हुए सीएम धामी
*चम्पावत में पूर्व सैनिकों और उनके आश्रितों के लिए ईसीएचएस पॉलीक्लिनिक की होगी स्थापना*

बिग ब्रेकिंग: अल्मोड़ा के मार्चुला में बड़ा हादसा, खाई में बस गिरने से कई लोगों की मौत, मुख्यमंत्री धामी ने जताया दुख, राहत व बचाव कार्य मे तेजी लाने के भी दिए निर्देश।

देहरादून: अल्मोड़ा: उत्तराखंड के अल्मोड़ा से बड़े बस हादसे की सूचना सामने आई है। अल्मोड़ा के मार्चुला में बस खाई में गिर गई। इस हादसे में अब तक पांच लोगों के शव निकालने की बात सामने आई है। बताया जा रहा है कि बस में करीब 40 लोग सवार थे। बस नैनी डांडा से रामनगर जा रही थी। चर्चा है कि हादसे में करीब 25 लोगों की मौत हुई है, हालांकि घायलों और मृतकों की संख्या आधिकारिक रूप से पुष्टि नहीं हो पाई है। बचाव अभियान के लिए जिला प्रशासन ने टीम और एंबुलेंस मौके पर भेज दी है।

अल्मोड़ा बस हादसे पर सीएम पुष्कर सिंह धामी ने एक्स पर पोस्ट किया है। उन्होंने लिखा, जनपद अल्मोड़ा के मार्चुला में हुई दुर्भाग्यपूर्ण बस दुर्घटना में यात्रियों के हताहत होने का अत्यंत दुःखद समाचार प्राप्त हुआ। जिला प्रशासन को तेजी के साथ राहत एवं बचाव अभियान चलाने के निर्देश दिए हैं। घटनास्थल पर स्थानीय प्रशासन एवं SDRF की टीमें घायलों को निकालकर उपचार के लिए निकटतम स्वास्थ्य केंद्र तक पहुंचाने के लिए तेजी से कार्य कर रही हैं। आवश्यकता पड़ने पर गंभीर रूप से घायल यात्रियों को एयरलिफ्ट करने के लिए भी निर्देश दिए हैं।

सीएम पुष्कर सिंह धामी ने अल्मोड़ा में बस हादसे पर सचिव आपदा प्रबंधन आयुक्त कुमाऊं मंडल और डीएम अल्मोड़ा से फोन पर बात कर घटना की जानकारी ली। बचाव और राहत कार्य तेजी से चलाने के निर्देश दिए। एसडीआरएफ के साथ ही एनडीआरएफ की टीम भी घटना स्थल पर पहुंच गई हैं। रेस्क्यू और बचाव कार्य प्रारंभ कर दिया गया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back To Top