Breaking News
वित्त वर्ष 2024–25 में राज्य की अर्थव्यवस्था का आकार ₹3,81,889 करोड़ रहा।
मुख्य सचिव की अध्यक्षता में हुई व्यय-वित्त समिति की बैठक में विभिन्न विकास योजनाओं को स्वीकृति।
मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी ने नयार वैली फेस्टिवल का किया भव्य उद्घाटन
बेटियों की शिक्षा, सुरक्षा और रोजगार के लिए सरकार संकल्पबद्ध : मुख्यमंत्री
पलायन रोकथाम व सीमांत क्षेत्रों में रोजगार योजनाओं को तेज़ी से लागू करने के निर्देश
₹677.75 करोड़ की वार्षिक कार्ययोजना मंजूर, आजीविका सशक्तिकरण को मिली प्राथमिकता
रोपवे परियोजनाओं को रफ्तार — प्रथम बोर्ड बैठक में अहम फैसले
मुख्यमंत्री के सख्त निर्देश — सरकारी कार्यालयों की सुरक्षा हेतु बनेगी नई एसओपी
हरिद्वार महाकुंभ की तैयारियाँ तेज — केंद्रीय जल शक्ति मंत्रालय संग उत्तराखंड सरकार की रणनीतिक चर्चा

रोज़गार मेले में चयनित 162 उम्मीदवारों को सौंपे नियुक्ति पत्र

– केंद्रीय राज्य मंत्री श्री अजय टम्टा ने देहरादून में आयोजित 15वें रोज़गार मेले में चयनित उम्मीदवारों को सौंपे नियुक्ति पत्र

देहरादून : देहरादून के सर्वे ऑफ इंडिया ऑडिटोरियम में राजस्व विभाग, सीबीआईसी द्वारा शनिवार को ‘रोजगार मेले’ के 15वें चरण का आयोजन किया गया। प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी ने वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से आयोजन को संबोधित किया और देश भर के 47 स्थानों पर 51,000 से अधिक चयनित उम्मीदवारों को नियुक्ति पत्र सौंपे।
अपने संबोधन में प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी ने युवाओं से अपने कौशल का विकास करने के लिए कर्मयोगी पोर्टल का उपयोग करने को कहा। उन्होंने युवाओं से अपनी सेवाओं का उपयोग लोकसेवा की बेहतरी के लिए करने का आह्वान किया और “नागरिक देवो भव:” का नारा भी दिया।

देहरादून में आयोजित कार्यक्रम के दौरान सड़क परिवहन और राजमार्ग राज्य मंत्री, भारत सरकार श्री अजय टम्टा द्वारा 13 विभिन्न विभागों जैसे कि सीबीआईसी, भारतीय वन सर्वेक्षण, बैंक ऑफ बड़ौदा, ईपीएफओ, एम्स, पीसीडीए, एफसीआई, रेलवे आदि द्वारा चयनित 162 उम्मीदवारों को नियुक्ति पत्र वितरित किए गए | श्री अजय टम्टा द्वारा उपरोक्त विभागों के चयनित उम्मीदवारों को बधाई दी गयी और उनको ईमानदारी और लगन से देश की सेवा करने का आह्वान किया।

इस अवसर पर सीजीएसटी मेरठ जोन के मुख्य आयुक्त श्री संजय मंगल, सीजीएसटी देहरादून के प्रधान आयुक्त श्री शुभ चिंतन और आयुक्त (सीजीएसटी अपील्स) श्री अनिल चौधरी तथा कई अन्य विभागीय अधिकारी उपस्थित थे। देहरादून के स्थानीय विधायक श्री खजान दास और श्रीमती सविता कपूर भी इस अवसर पर उपस्थित थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back To Top