Breaking News
वित्त वर्ष 2024–25 में राज्य की अर्थव्यवस्था का आकार ₹3,81,889 करोड़ रहा।
मुख्य सचिव की अध्यक्षता में हुई व्यय-वित्त समिति की बैठक में विभिन्न विकास योजनाओं को स्वीकृति।
मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी ने नयार वैली फेस्टिवल का किया भव्य उद्घाटन
बेटियों की शिक्षा, सुरक्षा और रोजगार के लिए सरकार संकल्पबद्ध : मुख्यमंत्री
पलायन रोकथाम व सीमांत क्षेत्रों में रोजगार योजनाओं को तेज़ी से लागू करने के निर्देश
₹677.75 करोड़ की वार्षिक कार्ययोजना मंजूर, आजीविका सशक्तिकरण को मिली प्राथमिकता
रोपवे परियोजनाओं को रफ्तार — प्रथम बोर्ड बैठक में अहम फैसले
मुख्यमंत्री के सख्त निर्देश — सरकारी कार्यालयों की सुरक्षा हेतु बनेगी नई एसओपी
हरिद्वार महाकुंभ की तैयारियाँ तेज — केंद्रीय जल शक्ति मंत्रालय संग उत्तराखंड सरकार की रणनीतिक चर्चा

डेंगू व चिकनगुनिया रोग की रोकथाम के लिए पूरे प्रदेश में चलाया जाएगा महाभियान

स्वास्थ्य सचिव डॉ. आर. राजेश कुमार ने महाभियान को लेकर दिशा-निर्देश  जारी किए 

देहरादून। डेंगू व चिकनगुनिया रोग की रोकथाम के लिए पूरे प्रदेश में महाभियान चलाया जाएगा। इसकी शुरुआत इन क्षेत्रों से की जाएगी जो मरीजों की संख्या के हिसाब से हॉट स्पॉट बन रहे हैं।  सचिव स्वास्थ्य डॉ. आर. राजेश कुमार ने महाभियान को लेकर दिशा-निर्देश जारी किए। सचिव ने बताया कि राज्य में सभी विभागों के सामूहिक प्रयासों से डेंगू व चिकनगुनिया को लेकर महाभियान चलाया जाएगा। पिछले वर्षों से डेंगू व चिकनगुनिया रोग के मामले सामने आ रहे हैं। डेंगू व चिकनगुनिया रोग एडीज मच्छर के काटने से फैलता है।

जुलाई से नवंबर माह का समय इन रोगों के प्रसार के लिए अनुकूल होता है। रोकथाम व बचाव के लिए अभियान चलाकर एडीज मच्छर के लार्वा को लेकर सर्वे किया जाएगा। रोग संभावित क्षेत्रों को चिन्हित कर रोकथाम की कार्रवाई की जाए। उन्होंने सभी राजकीय व निजी चिकित्सालयों में डेंगू एवं चिकनगुनिया रोगियों की स्थिति पर निगरानी रखने के निर्देश दिए।

प्रतिदिन 50 घरों से लार्वा नष्ट किया जाएगा

राज्य में घर-घर जाकर लोगों को जागरूक के लिए अधिकारियों व कर्मचारियों की जिम्मेदारी सौंपी गई हैं। चिकित्साधिकारी, आशा कार्यकर्ता और अन्य विभागों के कर्मचारियों की टीम घर-घर जाकर लोगों को डेंगू व चिकनगुनिया को लेकर जागरूक करेंगी। किसी घर में एडीज मच्छर का लार्वा मिलता है तो उसे नष्ट किया जाएगा। महाभियान के तहत आशा कार्यकर्ता, आशा फैसिलिटेटर, सामुदायिक स्वास्थ्य अधिकारी, नगर निगम, नगर पालिका के सफाई सुपरवाइजर, अपने क्षेत्रों में प्रतिदिन न्यूनतम 50 घरों में डेंगू निरोधात्मक कार्रवाई करेंगे।

आर्थिक दंड का प्रावधान संस्थानों व लोगों पर 
राज्य में जिन स्थानों पर चेतावनी के बाद भी पानी जमा होने से डेंगू मच्छर पैदा होने की स्थितियां उत्पन्न हो रही हैं। ऐसे संस्थानों व लोगों पर आर्थिक दंड का प्रावधान किया जाएगा। जिससे डेंगू रोग को महामारी का रूप लेने से रोका जा सके। फील्ड कर्मचारी प्रतिदिन दिन 50 घरों का निरीक्षण करेंगे और चौथे दिन में मॉप अप राउंड किया जाएगा।

फॉगिंग माइक्रो प्लान और रोस्टर बनाकर करें
स्वास्थ्य सचिव ने निर्देश दिए कि नगर निकाय माइक्रो प्लान और रोस्टर बना कर फॉगिंग करें। जिससे प्रत्येक क्षेत्र में फॉगिंग के साथ स्वच्छता अभियान चलाया जा सके। शहरी व ग्रामीण क्षेत्रों में डेंगू व चिकनगुनिया के हॉट स्पॉट चिन्हित कर निरंतर स्वच्छता अभियान व डेंगू रोकथाम की कार्रवाई करें।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back To Top