Breaking News
बॉक्स ऑफिस पर ‘रामायण’ का ऐतिहासिक धमाका, 5 दिन में दुनियाभर से कमाए 663 करोड़ रुपये
गोवर्धन पूजा पर मुख्यमंत्री धामी ने की गौ माता की पूजा-अर्चना, प्रदेश की सुख-समृद्धि की कामना
माँ मनसा देवी की कृपा से महकेगा जीवन, पावन मंगलवार पर भक्तों ने की सुख-समृद्धि की कामना 🙏
मुख्यमंत्री धामी ने ऋषिकेश को दी विकास की सौगात, 36 करोड़ से अधिक की 7 योजनाओं का लोकार्पण एवं शिलान्यास
उत्तराखंड पहुंचे केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह, जौलीग्रांट एयरपोर्ट पर हुआ भव्य स्वागत
धामी सरकार का विकास को बड़ा प्रोत्साहन, विभिन्न जनपदों के लिए ₹42.78 करोड़ मंजूर
केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह के प्रस्तावित कार्यक्रम को लेकर मुख्यमंत्री धामी ने परेड ग्राउंड का किया निरीक्षण
मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने प्रदेशवासियों को धनतेरस, दीपावली, गोवर्धन पूजा एवं भैयादूज की दी शुभकामनाएं
मुख्यमंत्री धामी ने किया ‘देवभूमि परिवार पोर्टल’ का शुभारंभ, विकसित उत्तराखंड विजन-2047 का किया विमोचन

मुख्यमंत्री धामी ने ऋषिकेश को दी विकास की सौगात, 36 करोड़ से अधिक की 7 योजनाओं का लोकार्पण एवं शिलान्यास

चार जनपदों के 9 नगर निकायों में देवभूमि रजत जयंती पार्क जनता को समर्पित, स्वच्छता व्यवस्था के लिए 8 कूड़ा संग्रहण वाहनों को दिखाई हरी झंडी

ऋषिकेश। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने मंगलवार को ऋषिकेश के चन्द्रेश्वरनगर में आयोजित कार्यक्रम में प्रदेशवासियों को विकास की कई महत्वपूर्ण सौगातें दीं। मुख्यमंत्री ने चार जनपदों देहरादून, हरिद्वार, ऊधमसिंह नगर और उत्तरकाशी के 9 नगर निकायों में विकसित देवभूमि रजत जयंती पार्कों का लोकार्पण कर उन्हें जनता को समर्पित किया। इसके साथ ही देहरादून जनपद में 36 करोड़ रुपये से अधिक की लागत वाली 7 विकास योजनाओं का लोकार्पण एवं शिलान्यास किया। उन्होंने नगर निकायों की स्वच्छता व्यवस्था को मजबूत बनाने के लिए 8 कूड़ा संग्रहण वाहनों को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया।

मुख्यमंत्री ने कहा कि राज्य स्थापना की रजत जयंती के अवसर पर सरकार ने विकास कार्यों को धरातल पर उतारने का संकल्प लिया है। देवभूमि रजत जयंती पार्क इसी सोच का परिणाम हैं। जिन स्थानों पर कभी कूड़े के ढेर और झाड़ियां हुआ करती थीं, आज वहां सुंदर और सुव्यवस्थित पार्क विकसित किए जा रहे हैं। ये पार्क बच्चों, बुजुर्गों, महिलाओं और युवाओं के लिए बेहतर सार्वजनिक स्थल बनेंगे। इनमें उत्तराखंड की संस्कृति, लोक परंपराओं और स्थानीय वनस्पतियों की झलक भी देखने को मिलेगी।

मुख्यमंत्री ने कहा कि राज्य सरकार स्वच्छ, सुंदर और आधुनिक शहरों के निर्माण के लिए प्रतिबद्ध है। प्रदेश के सभी 108 नगर निकाय खुले में शौच से मुक्त हो चुके हैं तथा शहरी क्षेत्रों में 90 प्रतिशत से अधिक कचरे का वैज्ञानिक प्रसंस्करण किया जा रहा है। पुराने कचरे के निस्तारण से लगभग 109 एकड़ भूमि को दोबारा उपयोग योग्य बनाया गया है। प्रदेश के 107 नगर निकायों के लिए लगभग 1,375 करोड़ रुपये की स्वच्छता कार्ययोजना भी तैयार की गई है।

उन्होंने कहा कि अमृत योजना के माध्यम से पेयजल, सीवरेज और शहरी आधारभूत सुविधाओं का विस्तार किया जा रहा है। प्रधानमंत्री आवास योजना के तहत प्रदेश में 62 हजार से अधिक आवास स्वीकृत किए गए हैं और 50 हजार से अधिक परिवारों को पक्के मकान उपलब्ध कराए जा चुके हैं। वहीं, 114 शहरी आयुष्मान आरोग्य मंदिरों के माध्यम से तीन लाख से अधिक लोगों को स्वास्थ्य सुविधाएं मिली हैं।

मुख्यमंत्री ने कहा कि सरकार का उद्देश्य विकास का लाभ समाज के अंतिम व्यक्ति तक पहुंचाना है। नगर निकायों की सेवाओं को डिजिटल बनाया जा रहा है, ताकि लोगों को छोटे-छोटे कार्यों के लिए सरकारी कार्यालयों के चक्कर न लगाने पड़ें। आगामी कुंभ-2027 को देखते हुए हरिद्वार में डिजिटल स्वच्छता निगरानी प्रणाली विकसित

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back To Top