देहरादून। वरिष्ठ भाजपा नेता एवं उत्तराखंड सरकार में पर्यटन, लोक निर्माण तथा पंचायती राज मंत्री सतपाल महाराज को जन्मदिवस पर विभिन्न राजनीतिक एवं सामाजिक क्षेत्रों से शुभकामनाएं दी गईं। शुभचिंतकों ने उनके स्वस्थ एवं दीर्घायु जीवन की कामना करते हुए जन्मदिवस की बधाई दी।
इस अवसर पर उनके सामाजिक, आध्यात्मिक एवं जनसेवा से जुड़े कार्यों का उल्लेख करते हुए उनके उज्ज्वल एवं स्वस्थ जीवन की प्रार्थना की गई।
