Breaking News
वरिष्ठ भाजपा नेता एवं पर्यटन, लोक निर्माण तथा पंचायती राज मंत्री श्री सतपाल महाराज को जन्मदिवस की हार्दिक शुभकामनाएं
मुख्यमंत्री धामी से मध्य प्रदेश के कैबिनेट मंत्री राकेश शुक्ला ने की शिष्टाचार भेंट
लोक संस्कृति हमारी विरासत, नई पीढ़ी को इससे जोड़ना जरूरी : मुख्यमंत्री
श्री बदरीनाथ धाम पहुंचे मुख्यमंत्री धामी, पूजा-अर्चना कर विकास कार्यों का लिया जायजा
देहरादून रोजगार मेले में 249 अभ्यर्थियों को नियुक्ति पत्र वितरित, अब तक 12 लाख से अधिक युवा लाभान्वित
काशीपुर में मुख्यमंत्री धामी का युवा विद्यार्थी संवाद, बोले- युवाओं के सपनों को पंख देने के लिए सरकार प्रतिबद्ध
मुख्यमंत्री धामी ने अभियान दल को किया फ्लैग ऑफ, ट्रेकिंग को सुरक्षित और तकनीक आधारित बनाने की दिशा में बड़ी पहल
राजेंद्र नगर में खुला सैमसंग का नया एक्सपीरियंस स्टोर, दूनवासियों को मिलेगा अत्याधुनिक तकनीक का हैंड्स-ऑन अनुभव
दिव्यांग बच्चों के संग मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने बांटी जन्मदिन की खुशियां, बच्चों के साथ काटा केक

मुख्यमंत्री धामी से मध्य प्रदेश के कैबिनेट मंत्री राकेश शुक्ला ने की शिष्टाचार भेंट

देहरादून। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी से रविवार को मुख्यमंत्री आवास में मध्य प्रदेश सरकार के कैबिनेट मंत्री एवं नवीन एवं नवकरणीय ऊर्जा मंत्री राकेश शुक्ला ने शिष्टाचार भेंट की। इस दौरान उत्तराखंड के कैबिनेट मंत्री सुबोध उनियाल भी मौजूद रहे।

भेंट के दौरान दोनों राज्यों में संचालित विकास योजनाओं, जनहित से जुड़े विषयों और आपसी सहयोग को लेकर चर्चा हुई। दोनों नेताओं ने विकास के विभिन्न क्षेत्रों में अनुभवों के आदान-प्रदान और संभावनाओं पर भी विचार-विमर्श किया।

नवीन एवं नवकरणीय ऊर्जा के क्षेत्र में भी चर्चा हुई। स्वच्छ एवं हरित ऊर्जा, सौर ऊर्जा परियोजनाओं, नवाचार और सतत विकास को लेकर दोनों राज्यों के अनुभव साझा करने पर जोर दिया गया।

मुख्यमंत्री धामी ने कहा कि उत्तराखंड और मध्य प्रदेश के बीच लंबे समय से आत्मीय एवं सांस्कृतिक संबंध रहे हैं। दोनों राज्यों के बीच श्रेष्ठ कार्यप्रणालियों और अनुभवों का आदान-प्रदान विकास को नई गति देने में सहायक होगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back To Top