Breaking News
सर्व पितृ अमावस्या 10 अक्टूबर 2026 को, पितरों के तर्पण और श्राद्ध का है विशेष महत्व
सीएम धामी की पहल से उत्तराखंड के युवाओं को विदेश में मिल रहा रोजगार, अब तक 106 को मिली नौकरी
मुख्यमंत्री ने पंचम सीमांत पर्वतीय जनपद बाल विज्ञान महोत्सव का किया शुभारंभ, विज्ञान एवं नवाचार को बढ़ावा देने के लिए ₹1 करोड़ की घोषणा
नाना पाटेकर का निधन: दमदार अभिनय से बनाई अलग पहचान
उद्योगों के लिए नियामक नहीं, सहयोगी की भूमिका निभा रही सरकार : धामी
संस्कृत ग्रामों में सालभर हों संस्कृत आधारित गतिविधियां: मुख्यमंत्री धामी
सरकारी खरीद में गुणवत्ता से समझौता नहीं, BIS मानकों का अनिवार्य अनुपालन सुनिश्चित करें: मुख्य सचिव
पीएम मोदी के सार्वजनिक जीवन के 25 वर्ष पूर्ण, सीएम धामी ने काशी विश्वनाथ मंदिर में की विशेष पूजा
उत्तराखंड की बोली-भाषा और लोक संस्कृति में बसती है पहाड़ की आत्मा: भगत सिंह कोश्यारी

बीरोंखाल में ₹448.79 लाख की विकास योजनाओं का लोकार्पण-शिलान्यास, कैबिनेट मंत्री सतपाल महाराज ने किया भूमि पूजन

बीरोंखाल। मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी के नेतृत्व में राज्य सरकार के पांच वर्ष पूर्ण होने के अवसर पर प्रदेशभर में आयोजित 15 दिवसीय “सेवा पखवाड़ा” के तहत उत्तराखंड सरकार के कैबिनेट मंत्री श्री सतपाल महाराज ने अपने चौबट्टाखाल विधानसभा क्षेत्र के भ्रमण के चौथे दिन विकासखण्ड बीरोंखाल में ₹448.79 लाख की विभिन्न विकास योजनाओं का लोकार्पण एवं शिलान्यास किया।

इस दौरान श्री सतपाल महाराज ने ₹404.79 लाख की लागत से बनने वाले खलधार-ठंगा मोटर मार्ग का भूमि पूजन किया। इसके अलावा ₹44 लाख की लागत से डुलमोट, चंदेली, कदोला, तैलीपखोली और जाखणी ग्राम सभाओं में पंचायत भवनों के निर्माण एवं मरम्मत कार्यों का शिलान्यास एवं लोकार्पण किया।

उन्होंने बताया कि प्रधानमंत्री ग्राम सड़क योजना के अंतर्गत ₹14 करोड़ की लागत से बनने वाले 10 किलोमीटर लंबे उफरैखाल-भत्पो-बूंगीधार-कमलिया वल्ला मोटर मार्ग को स्वीकृति मिल चुकी है। वहीं कमलिया पल्ला मोटर मार्ग का निर्माण कार्य भी वन विभाग से संबंधित आवश्यक औपचारिकताएं पूरी होते ही शीघ्र प्रारंभ किया जाएगा।

कार्यक्रम के दौरान श्री सतपाल महाराज ने क्षेत्रीय जनता की समस्याएं सुनकर संबंधित अधिकारियों को उनके त्वरित निस्तारण के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि सरकार विकास को अंतिम छोर तक पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध है और जनहित के कार्यों को प्राथमिकता के आधार पर आगे बढ़ाया जा रहा है।

इसके उपरांत श्री सतपाल महाराज ने भाजपा कार्यकर्ता सम्मेलन में प्रतिभाग कर संगठन की मजबूती तथा सेवा पखवाड़ा कार्यक्रमों को जन-जन तक पहुंचाने पर कार्यकर्ताओं के साथ चर्चा की।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back To Top