Breaking News
देवभूमि उत्तराखंड पहुंचे केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री जे.पी. नड्डा, मुख्यमंत्री धामी ने किया भव्य स्वागत
मुख्यमंत्री कौशल उन्नयन योजना से सपना राणा को जर्मनी में मिली नौकरी, मुख्यमंत्री ने दी शुभकामनाएं
रक्षा मंत्री श्री राजनाथ सिंह एवं मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी ने स्व. जसपाल राणा को श्रद्धांजलि अर्पित की
अमर उजाला संवाद में शामिल हुए मुख्यमंत्री धामी, राकेश बेदी को लाइफटाइम अचीवमेंट अवार्ड से किया सम्मानित
नगरासू गुरुद्वारा विवाद शांत, बातचीत के बाद छत से उतरे निहंग; प्रशासन ने हालात सामान्य बताए
उत्तराखंड के सभी पुलिस थानों को बम से उड़ाने की धमकी, मुकदमा दर्ज कर जांच में जुटी पुलिस
देहरादून में सिटी बस का कहर, छह लोगों को रौंदा; कई गंभीर घायल
चारधाम और हेमकुंट साहिब यात्रा में श्रद्धालुओं की सुविधा सर्वोच्च प्राथमिकता, अफवाहों से बचें: सीएम धामी
प्रदेशभर में अस्पतालों, कोचिंग सेंटरों और व्यावसायिक प्रतिष्ठानों का होगा फायर सेफ्टी ऑडिट: मुख्यमंत्री धामी

रक्षा मंत्री श्री राजनाथ सिंह एवं मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी ने स्व. जसपाल राणा को श्रद्धांजलि अर्पित की

देहरादून, 24 जून। केंद्रीय रक्षा मंत्री श्री राजनाथ सिंह एवं मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी ने बुधवार को मझौन, देहरादून में पद्मश्री एवं अंतरराष्ट्रीय ख्याति प्राप्त निशानेबाज़ स्वर्गीय श्री जसपाल राणा के त्रयोदशी संस्कार में शामिल होकर उन्हें श्रद्धासुमन अर्पित किए।

इस अवसर पर श्री राजनाथ सिंह ने स्वर्गीय श्री जसपाल राणा के चित्र पर पुष्पांजलि अर्पित कर उन्हें श्रद्धापूर्वक नमन किया। उन्होंने शोक संतप्त परिजनों से भेंट कर गहरी संवेदना व्यक्त की तथा ईश्वर से दिवंगत आत्मा की शांति एवं परिवार को इस दुःख की घड़ी में धैर्य और संबल प्रदान करने की प्रार्थना की।

मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी ने भी स्वर्गीय श्री जसपाल राणा को श्रद्धांजलि अर्पित करते हुए उनके खेल जगत में दिए गए अमूल्य योगदान को याद किया और परिजनों के प्रति अपनी संवेदनाएं व्यक्त कीं।

इस अवसर पर उत्तर प्रदेश के उपमुख्यमंत्री श्री बृजेश पाठक, कैबिनेट मंत्री श्री सौरभ बहुगुणा, श्री खजान दास, सांसद डॉ. महेश शर्मा, सांसद श्री अजय भट्ट, सांसद डॉ. सुधांशु त्रिवेदी, विधायक श्री पंकज सिंह सहित अनेक जनप्रतिनिधि एवं गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back To Top