Breaking News
उत्तराखंड की बोली-भाषा और लोक संस्कृति में बसती है पहाड़ की आत्मा: भगत सिंह कोश्यारी
हरियाणा के युवाओं ने मुख्यमंत्री धामी से साझा किए उत्तराखंड भ्रमण के अनुभव
पूर्व मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत के पूर्व OSD पर कथित बदसलूकी के आरोप, महिला सम्मान को लेकर उठे सवाल
गांधी जयंती पर जर्नलिस्ट यूनियन ने मनाया ‘मांग दिवस’, पत्रकारों के अधिकारों को लेकर राष्ट्रपति और मानवाधिकार आयोग को भेजा पत्र
अंतर्राष्ट्रीय वृद्धजन दिवस पर मुख्यमंत्री धामी ने 9.93 लाख पेंशनरों को जारी की ₹147.34 करोड़ की पेंशन
35 साल बाद फिर लौटेगा हरिद्वार में सिटी बसों का दौर, 37 एसी इलेक्ट्रिक बसें दौड़ाने की तैयारी
ऋषिकेश में बेखौफ चोर की करतूत, पुलिस शिकायत प्राधिकरण सदस्य के घर 36 मिनट तक रहा
दिव्यांगजनों और समाज के कमजोर वर्गों के कल्याण एवं सशक्तिकरण के लिए सरकार प्रतिबद्ध : केंद्रीय राज्य मंत्री रामदास अठावले
राष्ट्रीय स्वैच्छिक रक्तदान दिवस पर सीएम धामी का आह्वान, बोले- रक्तदान कर बचाएं किसी की जिंदगी

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने ‘स्वेच्छा से स्वच्छता’ अभियान में भाग लेकर दिया स्वच्छता का संदेश

देहरादून। मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी ने सोमवार को बल्लूपुर चौक पर नगर निगम, देहरादून द्वारा आयोजित “स्वेच्छा से स्वच्छता” कार्यक्रम में भाग लिया और प्रदेशवासियों को स्वच्छता के प्रति जागरूक रहने का संदेश दिया। इस दौरान मुख्यमंत्री ने स्वयं सफाई अभियान में हिस्सा लेकर लोगों को स्वच्छ वातावरण बनाए रखने के लिए प्रेरित किया।

नगर निगम, देहरादून द्वारा 7 अप्रैल से 13 अप्रैल 2026 तक संचालित इस विशेष सफाई अभियान का उद्देश्य शहर को स्वच्छ, सुंदर और स्वस्थ बनाना है। अभियान के तहत विभिन्न वार्डों में सफाई अभियान, कूड़ा निस्तारण और जनजागरूकता कार्यक्रम आयोजित किए गए।

मुख्यमंत्री ने कहा कि स्वच्छता केवल सरकारी प्रयासों से संभव नहीं है, बल्कि इसमें आम जनता की सक्रिय भागीदारी बेहद जरूरी है। उन्होंने कहा कि स्वच्छता हमारे जीवन का अभिन्न हिस्सा होनी चाहिए और हर नागरिक को अपने घर, मोहल्ले और शहर को साफ रखने की जिम्मेदारी स्वयं निभानी होगी।

मुख्यमंत्री ने नगर निगम, देहरादून के इस अभियान की सराहना करते हुए कहा कि ऐसे जनभागीदारी आधारित कार्यक्रम समाज में सकारात्मक बदलाव लाने में अहम भूमिका निभाते हैं। उन्होंने कहा कि इस तरह के अभियान नियमित रूप से चलाए जाने चाहिए, ताकि लोगों में स्वच्छता के प्रति जागरूकता बनी रहे।

इस अवसर पर कैबिनेट मंत्री श्री गणेश जोशी, श्री खजान दास, राज्यसभा सांसद एवं भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष श्री महेन्द्र भट्ट, देहरादून के मेयर श्री सौरभ थपलियाल, विधायक श्रीमती सविता कपूर, महामंत्री संगठन श्री अजेय कुमार सहित अन्य जनप्रतिनिधि भी उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back To Top