Breaking News
गृहमंत्री अमित शाह ने उत्तराखंड में नव आरक्षियों को दिए नियुक्ति पत्र, 162 शरणार्थियों को मिला भारतीय नागरिकता प्रमाणपत्र
केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह का बयान: केदारनाथ से कन्याकुमारी तक घुसपैठियों पर होगी कार्रवाई
देश विकास और सुशासन के नए अध्याय रच रहा है : मुख्यमंत्री धामी
देवभूमि उत्तराखंड पहुंचे केंद्रीय गृह मंत्री श्री अमित शाह, जौलीग्रांट एयरपोर्ट पर हुआ भव्य स्वागत
देहरादून में ओएनजीसी के आतिथ्य में पीएसपीबी बास्केटबॉल और वॉलीबॉल चैम्पियनशिप का आगाज़।
वित्त वर्ष 2024–25 में राज्य की अर्थव्यवस्था का आकार ₹3,81,889 करोड़ रहा।
मुख्य सचिव की अध्यक्षता में हुई व्यय-वित्त समिति की बैठक में विभिन्न विकास योजनाओं को स्वीकृति।
मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी ने नयार वैली फेस्टिवल का किया भव्य उद्घाटन
बेटियों की शिक्षा, सुरक्षा और रोजगार के लिए सरकार संकल्पबद्ध : मुख्यमंत्री

सुबह की सैर के दौरान सीएम धामी ने जानी लोगों की समस्याएं, चखी गुड़ वाली चाय

मुनस्यारी में स्थानीय लोगों से बातचीत की 

सीएम धामी ने पिथौरागढ़ जनपद के मुनस्यारी में स्थानीय लोगों से बातचीत करते हुए राज्य सरकार की ओर से संचालित योजनाओं का फीडबैक भी लिया।

उन्होंने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म ‘एक्स’ पर लिखा, “आज सुबह भ्रमण के दौरान सीमांत क्षेत्र मुनस्यारी में देश के प्रहरी आईटीबीपी के जवानों व स्थानीय लोगों के साथ चाय की चुस्कियों का आनंद लिया। इस दौरान स्थानीय जनता का कुशलक्षेम जाना और उनसे बात कर सरकार की ओर से संचालित विकासपरक और जनकल्याणकारी योजनाओं का फीडबैक भी लिया।”

मुनस्यारी एक सुंदर, संभावनाओं से भरपूर पर्यटन स्थल

मुख्यमंत्री धामी ने एक अन्य पोस्ट में लिखा, “मुनस्यारी एक सुंदर, संभावनाओं से भरपूर पर्यटन स्थल है। यहां की मनमोहक वादियों, शुद्ध पर्वतीय हवा और शांत वातावरण में एक अलग ही ऊर्जा का अनुभव होता है।”

अगस्त में गैरसैंण के लोगों से की थी मुलाकात

इससे पहले, अगस्त में मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी भराड़ीसैंण (गैरसैंण) में लोगों से मुलाकात करते हुए नजर आए थे। उस समय गैरसैंण में उत्तराखंड विधानसभा का मानसून सत्र चल रहा था। वे मॉर्निंग वॉक पर निकले थे। तभी रास्ते में रुककर उन्होंने चंद्र सिंह नेगी की दुकान पर चाय की चुस्कियों का भी आनंद लिया। इस दौरान, सीएम धामी ने दुकान पर मौजूद लोगों को अपने हाथ से चाय बनाकर पिलाई।

सीएम धामी को अक्सर प्रदेश की जनता की संवाद और उनकी समस्या का समाधान करते हुए देखा जाता है

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी अक्सर प्रदेश की जनता के बीच घूमते, फिरते और मिलते हुए नजर आते हैं। कई बार उन्हें लोगों से संवाद और उनकी समस्या का समाधान करते हुए देखा गया है। पुष्कर सिंह धामी एक ऐसे मुख्यमंत्री हैं, जो शिकायतकर्ताओं से कई बार मोबाइल फोन पर उनकी समस्याओं के समाधान का फीडबैक लेते हैं और समस्या का समाधान न होने पर उनके लिए तुरंत अधिकारियों को निर्देश देते हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back To Top