Breaking News
देहरादून रोजगार मेले में 249 अभ्यर्थियों को नियुक्ति पत्र वितरित, अब तक 12 लाख से अधिक युवा लाभान्वित
काशीपुर में मुख्यमंत्री धामी का युवा विद्यार्थी संवाद, बोले- युवाओं के सपनों को पंख देने के लिए सरकार प्रतिबद्ध
मुख्यमंत्री धामी ने अभियान दल को किया फ्लैग ऑफ, ट्रेकिंग को सुरक्षित और तकनीक आधारित बनाने की दिशा में बड़ी पहल
राजेंद्र नगर में खुला सैमसंग का नया एक्सपीरियंस स्टोर, दूनवासियों को मिलेगा अत्याधुनिक तकनीक का हैंड्स-ऑन अनुभव
दिव्यांग बच्चों के संग मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने बांटी जन्मदिन की खुशियां, बच्चों के साथ काटा केक
पत्रकार उत्पीड़न पर जर्नलिस्ट यूनियन सख्त, राष्ट्रपति-मानवाधिकार आयोग को भेजेगा पत्र
आठ दशक पुरानी किशाऊ परियोजना को मिली निर्णायक गति, छह राज्यों के बीच ऐतिहासिक MoU
आज घर-घर विराजेंगे गणपति: स्थापना के लिए 5 शुभ मुहूर्त, जानें बैठे और खड़े गणेश का महत्व
आपत्तिजनक वीडियो से ब्लैकमेलिंग का मामला, मुख्य आरोपी गिरफ्तार

मुख्यमंत्री धामी ने जनसमस्याओं पर की फरियादियों से बात

देहरादून- मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने, मुख्यमंत्री कार्यालय को पत्र भेजकर अपनी समस्या बताने वाले फरियादियों से बातचीत करते हुए अधिकारियों को उन पर उचित कार्रवाही के निर्देश दिए हैं। डोईवाला तहसील के शेरगढ़ निवासी कर्मचंद ने शिकायत दर्ज कराई थी, कि उनके खेत के लिए आने वाली सिंचाई नहर, टूट गई है, जिस कारण सिंचाई का संकट खड़ा हो गया है। मुख्यमंत्री ने उनसे पूरी समस्या सुनने के बाद, प्रमुख अभियंता सिंचाई विभाग को मामले में उचित कार्यवाही के निर्देश दिए हैं। इसी तरह मेजर नरेश कुमार सकलानी ने उनकी भूमि पर निजी व्यक्तियों द्वारा अतिक्रमण कर लधु सिंचाई नहर बनाने की शिकायत दर्ज की गई, जिस पर मुख्यमंत्री धामी ने जिलाधिकारी देहरादून को तत्काल कार्यवाही के निर्देश दिए हैं। एक अन्य शिकायतकर्ता कैनाल रोड निवासी धीरेंद्र शुक्ला ने बिल्डर के खिलाफ परेशान करने की शिकायत दर्ज कराई है, मुख्यमंत्री ने एमडीडीए को इस प्रकरण में जांच करने को कहा है। विकासनगर दिनकर विहार निवासी विशन दत्त शर्मा की सड़क संबंधित शिकायत पर भी मुख्यमंत्री ने सचिव लोक निर्माण विभाग को कार्यवाही के निर्देश दिए हैं।

“जनता के पत्र सिर्फ कागज़ नहीं, उम्मीद और विश्वास का प्रतिबिम्ब होते हैं, आज ऐसे ही कुछ शिकायती पत्र पढ़ने के बाद मैने संबंधित शिकायतकर्ताओं से बात की। साथ ही अधिकारियों को इन पर तत्काल कार्यवाही के निर्देश दिए हैं। समाधान ही हमारी सरकार की कार्यशैली की सबसे बड़ी पहचान है।
पुष्कर सिंह धामी, मुख्यमंत्री

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back To Top