Breaking News
चकराता में तीन दिवसीय ‘विकसित भारत–ग्रामीण’ आउटरीच कार्यक्रम का समापन
लखपति दीदी सम्मेलन में पर्यटन मंत्री पर्यटन मंत्री श्री सतपाल महाराज जी ने 48 महिलाओं को किया सम्मानित
ग्रोथ सेंटर्स को बाजार और निजी साझेदारी से जोड़ने पर जोर, मुख्य सचिव ने दिए अहम निर्देश
रौद्र हुई बारिश: अलकनंदा-मंदाकिनी उफान पर, बदरीनाथ-केदारनाथ हाईवे पर भूस्खलन से बढ़ी मुश्किलें
भारी बारिश का असर: चारधाम यात्रा अस्थायी रूप से स्थगित, उत्तराखंड के 11 जिलों में स्कूल और आंगनबाड़ी बंद
भारी वर्षा को लेकर मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी अलर्ट, अधिकारियों को राहत-बचाव कार्यों के निर्देश
कोटद्वार में ‘वीर सैनिक सम्मान समारोह’ आयोजित, कैबिनेट मंत्री सतपाल महाराज ने वीर सैनिकों और शहीद परिवारों का किया सम्मान
उत्तराखंड में हवाई कनेक्टिविटी को मिलेगा बड़ा विस्तार, पराग फार्म में बनेगी एविएशन एकेडमी
मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी से पूर्व मुख्यमंत्री विजय बहुगुणा ने की शिष्टाचार भेंट

केदारनाथ धाम में 31 मई तक सभी हैलीकॉप्टर टिकटें फुल

रूद्रप्रयाग। बाबा केदारनाथ धाम की यात्रा के लिए पहले चरण में 2 मई से 31 मई तक की सभी हैलीकाप्टर टिकटे फुल हो गयी है। 1 जून से 30 जून तक की हैलीकॉप्टर टिकटों की बुकिंग के लिए दिनांक 7 मई 2025 को आईआरसीटीसी की वेबसाइट पर बुकिंग शुरू की जायेगी।
श्री केदारनाथ धाम यात्रा के पहले चरण यानि 2 मई से 31 मई तक की सभी हैलीकॉप्टर टिकटें फुल हो चुकी हैं। 1 जून से 30 जून तक की हैलीकॉप्टर टिकटों की बुकिंग के लिए दिनांक 7 मई 2025 को आईआरसीटीसी की वेबसाइट पर बुकिंग शुरू होगी। इसके अतिरिक्त केदारनाथ धाम हेतु हैलीकॉप्टर टिकट बुकिंग का अन्य कोई माध्यम नहीं है। यदि किसी प्रकार के फेसबुक लिंक या पेज, इंस्टाग्राम लिंक, व्हट्सएप चैटिंग या इन्टरनेट पर ढूंढी गयी कोई सी भी वेबसाइट से आप टिकट बुकिंग का प्रयास करते हैं तो यकीन मानिए कि आप निश्चित रूप से साइबर ठगी का शिकार होने जा रहे हैं। इसलिए यदि आपकी टिकट बुकिंग नहीं हो पायी है तो केदारनाथ धाम जाने का अपना प्लान बदलिए। आप केदारनाथ धाम पैदल, घोड़े—खच्चर, पालकी, डण्डी कण्डी इत्यादि से भी जा सकते हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back To Top