Breaking News
जौनसार बावर लोक सांस्कृतिक महोत्सव एवं क्रीड़ा समारोह-2026 में शामिल हुए मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी।
उत्तराखण्ड में मतदाता सूची शुद्धिकरण अभियान के तहत मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी को सौंपा गया गणना फॉर्म
मुख्यमंत्री आवास में बनेगा 3-बी गार्डन, धामी ने किया निर्माण कार्य का शुभारम्भ
चारधाम यात्रा व्यवस्थाओं का मुख्यमंत्री धामी ने लिया जायजा, ऋषिकेश ट्रांजिट कैंप का किया औचक निरीक्षण
ऋषिकेश में अखिल भारतीय महापौर परिषद की बैठक, मुख्यमंत्री धामी ने 29.78 करोड़ की योजनाओं का किया लोकार्पण एवं शिलान्यास
चारधाम यात्रा को लेकर सरकार सख्त, रात 10 बजे से सुबह 4 बजे तक वाहनों पर प्रतिबंध का पालन सुनिश्चित करने के निर्देश
नीति एक्सट्रीम अल्ट्रा रन 2026 : सीमांत नीति घाटी में साहस, समन्वय और विकास की नई उड़ान
मुख्यमंत्री धामी की नीति घाटी को बड़ी सौगात, सीमांत पर्यटन विकास के लिए अहम घोषणाएं
अटूट हौसले की मिसाल: अनुराग रावत ने “नीति एक्सट्रीम अल्ट्रा रन” में रचा नया इतिहास

रजिस्ट्रेशन ऑफलाइन शुरू : श्रद्धालुओं का सैलाब

  • 3 बजे रात से ही लगी लंबी लाइने

  • एक दिन में 1000 रजिस्ट्रेशन होंगे

हरिद्वार/ऋषिकेश। 30 अप्रैल से शुरू होने वाली चारधाम यात्रा के लिए अब तक 21 लाख के आसपास रजिस्ट्रेशन हो चुके हैं। आज से ऑफलाइन रजिस्ट्रेशन की प्रक्रिया शुरू होते ही श्रद्धालुओं का भारी जन सैलाब उमड़ता दिख रहा है। सुबह 3 बजे से ही रजिस्ट्रेशन कांउटरों पर भीड़ लगती शुरू हो गई थी जबकि रजिस्ट्रेशन सुबह 7 बजे से शुरू होने थे।
हरिद्वार के ऋषिकुल मैदान में पर्यटन विभाग द्वारा ऑफलाइन रजिस्ट्रेशन के लिए 20 काउंटर खोले गए हैं जबकि ऋषिकेश में स्थापित ट्रांसिट कैंप में 30 रजिस्ट्रेशन काउंटर तथा विकास नगर के हर्बटपुर में 15 काउंटर खोले गए हैं। हरिद्वार और ऋषिकेश में आज पहले दिन ही रजिस्ट्रेशन के लिए श्रद्धालुओं की भारी भीड़ देखी गई। लोगों ने रात 3 बजे से ही लाइने लगाना शुरू कर दिया था जबकि सभी को पता था कि रजिस्ट्रेशन सुबह 7 बजे शुरू होंगे।
यात्रियों की सुविधा के लिए विकलांग तथा सीनियर सिटीजनों और विदेशी नागरिकों के लिए अलग—अलग काउंटर बनाए गए हैं तथा इस बार काउंटरों की संख्या भी बढ़ा दी गई है लेकिन पहले ही दिन श्रद्धालुओं का भारी सैलाब उमड़ता देखा गया, जबकि एक दिन में 1000 यात्रियों का ही रजिस्ट्रेशन करने की व्यवस्था रखी गई है। लेकिन इससे कई गुना अधिक यात्री रजिस्ट्रेशन के लिए पहुंच गए हैं।
बीते साल ऑफलाइन रजिस्ट्रेशन के दौरान यहां तमाम तरह की अव्यवस्थाएं देखी गई थी। आज हालांकि रजिस्ट्रेशन का पहला ही दिन था इसलिए कुछ काउंटरों पर कंप्यूटर खराब होने या फिर सर्वर डाउन होने जैसी शिकायतें देखी गई। इस बार पुलिस द्वारा दलालों पर लगाम कसने के भी पुख्ता इंतजाम किए गए हैं। लेकिन रजिस्ट्रेशन के लिए जिस तरह उत्साह श्रद्धालुओं में देखा जा रहा है उससे लगता है कि इस साल भी रिकॉर्ड श्रद्धालु धामों में पहुंचेंगे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back To Top