Breaking News
वित्त वर्ष 2024–25 में राज्य की अर्थव्यवस्था का आकार ₹3,81,889 करोड़ रहा।
मुख्य सचिव की अध्यक्षता में हुई व्यय-वित्त समिति की बैठक में विभिन्न विकास योजनाओं को स्वीकृति।
मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी ने नयार वैली फेस्टिवल का किया भव्य उद्घाटन
बेटियों की शिक्षा, सुरक्षा और रोजगार के लिए सरकार संकल्पबद्ध : मुख्यमंत्री
पलायन रोकथाम व सीमांत क्षेत्रों में रोजगार योजनाओं को तेज़ी से लागू करने के निर्देश
₹677.75 करोड़ की वार्षिक कार्ययोजना मंजूर, आजीविका सशक्तिकरण को मिली प्राथमिकता
रोपवे परियोजनाओं को रफ्तार — प्रथम बोर्ड बैठक में अहम फैसले
मुख्यमंत्री के सख्त निर्देश — सरकारी कार्यालयों की सुरक्षा हेतु बनेगी नई एसओपी
हरिद्वार महाकुंभ की तैयारियाँ तेज — केंद्रीय जल शक्ति मंत्रालय संग उत्तराखंड सरकार की रणनीतिक चर्चा

पुलिस मुठभेड़ में गौ तस्कर के पैर में गोली लगी

देहरादून। पुलिस मुठभेड में गौ तस्कर घायल हो गया जिसको स्थानीय चिकित्सालय में भर्ती कराया गया। पुलिस ने उसके खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है।
आज यहां तड़के सुबह सहसपुर क्षेत्र में धर्मावाला चेकपोस्ट पर मोटरसाइकिल सवार बदमाश द्वारा पुलिस चेकिंग प्वाइंट पर पुलिस के रोके जाने पर न रुककर भाग जाने पर पुलिस टीमों द्वारा पीछा किया गया जिससे बदमाश तिमली के जंगल की तरफ भाग गया।ं पुलिस टीम द्वारा लगातार पीछा किये जाने से बदमाश द्वारा फायर किया। पुलिस टीम द्वारा बदमाश का पीछा करने पर जवाबी फायरिंग में बदमाश के साथ पुलिस की मुठभेड़ हो गयी। पुलिस बदमाश के बीच मुठभेड़ मे बदमाश के पैर में गोली लगने से वह घायल हो गया। मुठभेड़ में घायल बदमाश को तत्काल उपचार हेतु नजदीकी हॉस्पिटल विकासनगर लाया गया। विकासनगर पहुंचकर एसएसपी अजय सिंह व एसपी विकासनगर द्वारा हॉस्पिटल में अधिकारियों से घटना के बारे में जानकारी ली गई। मुठभेड़ में घायल बदमाश सहारनपुर का शातिर गौ तस्कर हैं, बदमाश द्वारा विगत दिवस थाना सेलाकुई मे गौवंश की चोरी की तथा सहसपुर क्षेत्र में गौकशी की घटना को अंजाम दिया था। आज सुबह भी गौकशी की घटना को अंजाम देने की फिराक मे अपने साथियों के पास जा रहा था, बदमाश को पुलिस ने चेकिंग में घेरकर गिरफ्तार किया। मुठभेड़ में घायल बदमाश के विरुद्ध पूर्व में भी मुकदमें दर्ज हैं। मुठभेड़ मे गिरफ्तार मुख्य आरोपी ने अपना नाम उस्मान उर्फ कालू पुत्र एहसान उर्फ मंगू निवासी गंदेवड़ा थाना फतेहपुर जिला सहारनपुर उत्तर प्रदेश बताया। पुलिस ने उसके खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back To Top