Breaking News
वन्यजीव संरक्षण और पर्यटन पर धामी सरकार का बड़ा फोकस, स्थानीय लोगों की आर्थिकी बढ़ाने के निर्देश
चकराता में तीन दिवसीय ‘विकसित भारत–ग्रामीण’ आउटरीच कार्यक्रम का समापन
लखपति दीदी सम्मेलन में पर्यटन मंत्री पर्यटन मंत्री श्री सतपाल महाराज जी ने 48 महिलाओं को किया सम्मानित
ग्रोथ सेंटर्स को बाजार और निजी साझेदारी से जोड़ने पर जोर, मुख्य सचिव ने दिए अहम निर्देश
रौद्र हुई बारिश: अलकनंदा-मंदाकिनी उफान पर, बदरीनाथ-केदारनाथ हाईवे पर भूस्खलन से बढ़ी मुश्किलें
भारी बारिश का असर: चारधाम यात्रा अस्थायी रूप से स्थगित, उत्तराखंड के 11 जिलों में स्कूल और आंगनबाड़ी बंद
भारी वर्षा को लेकर मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी अलर्ट, अधिकारियों को राहत-बचाव कार्यों के निर्देश
कोटद्वार में ‘वीर सैनिक सम्मान समारोह’ आयोजित, कैबिनेट मंत्री सतपाल महाराज ने वीर सैनिकों और शहीद परिवारों का किया सम्मान
उत्तराखंड में हवाई कनेक्टिविटी को मिलेगा बड़ा विस्तार, पराग फार्म में बनेगी एविएशन एकेडमी

नाबालिग के अपहरणकर्ता को गिरफ्तार कर जेल भेजा

हरिद्वार। नाबालिग का अपहरण करने वाले मनचले को पुलिस ने गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है। जिसके कब्जे से नाबालिग को सकुशल बरामद कर उसको परिजनों की सुपुर्दगी में भेज दिया है।
जानकारी के अनुसार बीते वर्ष 8 अक्टूबर को खानपुर ब्रहमपुर जनपद हरिद्वार निवासी एक व्यक्ति ने कोतवाली लक्सर में तहरीर देकर बताया गया था कि उनकी नाबालिग पुत्री को सचिन पुत्र सुभाष नाम का व्यक्ति बहला फुसलाकर भगा ले गया है। मामले में पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर आरोपी की तलाश शुरू कर दी गयी। महिला व नाबालिग संबंधी मामलों को गंभीरता पूर्वक लेते हेतु एसएसपी हरिद्वार द्वारा दिए गए कड़े दिशा निर्देशों के क्रम में लक्सर पुलिस द्वारा नाबालिग के अपहरणकर्ता सचिन कुमार को बहादराबाद क्षेत्र से दबोच कर नाबालिग अपर्हता को सकुशल बरामद किया गया। जिसे परिजनों की सुपुर्दगी में दिया गया है। वहीं आरोपी को न्यायालय में पेश कर जेल भेज दिया गया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back To Top