Breaking News
राजीव गांधी नवोदय विद्यालयों का होगा संपूर्ण कायाकल्प, सेंटर ऑफ एक्सीलेंस के रूप में होंगे विकसित
पुलिस स्मृति दिवस पर शहीद जवानों को मुख्यमंत्री धामी ने दी श्रद्धांजलि, पुलिस के लिए कीं 8 घोषणाएं
उत्तराखंड में चिकित्सा शिक्षा को मिलेगी नई मजबूती, सीएम धामी ने 20.55 करोड़ की पांच योजनाओं का किया लोकार्पण-शिलान्यास
डॉ. ढाल सिंह बिसेन बने उत्तराखंड के नए राज्यपाल, लोकभवन में ली शपथ
उत्तराखण्ड में बड़े फिल्म प्रोजेक्ट्स की शूटिंग से बढ़ रही राज्य की पहचान, मसूरी से नैनीताल तक फिल्म निर्माताओं की पसंद बना देवभूमि का प्राकृतिक परिवेश
दशहरा 2026: देहरादून में 181 फीट का रावण, 21 लाख रुपये की लागत से तैयार; रिमोट से होगा दहन
देवप्रयाग में खाई में गिरी हरियाणा नंबर की कार, दो की मौत, तीन घायल
अंकिता भंडारी हत्याकांड: 24 घंटे में तीनों आरोपी गिरफ्तार, 88 दिन में जांच पूरी
मेधावी विद्यार्थी उत्तराखंड के उज्ज्वल भविष्य के आधार स्तंभ : मुख्यमंत्री धामी

उत्तराखंड राज्य स्थापना की 25वीं सालगिराह इस बार सप्ताहभर मनाई जाएगी

देहरादून। उत्तराखंड में राज्य स्थापना की 25वीं सालगिराह सप्ताहभर मनाई जाएगी। इस दौरान कई कार्यक्रम होंगे। कार्यक्रमों की शुरुआत छह नवंबर से हो जाएगी। इसके साथ ही देवभूमि रजतोत्सव की भी शुरुआत हो जाएगी जो पूरे वर्ष मनाया जाएगा। मुख्य सचिव राधा रतूड़ी ने राज्य स्थापना के रजत जयंती समारोह की तैयारियों की समीक्षा की।

मुख्य सचिव ने कहा कि सीएम के विजन के अनुरूप इस वर्ष राज्य स्थापना दिवस का विशेषरूप से भव्य आयोजन होगा। राज्य स्थापना का रजत जयंती वर्ष होने के कारण इसका विशेष महत्व है। छह नवंबर से समारोह की शुरुआत नई दिल्ली में उत्तराखंड सदन से होगी। दिल्ली में रहने वाले विभिन्न क्षेत्रों में कार्यरत उत्तराखंड मूल के अधिकारियों, कर्मचारियों व प्रवासियों की भागीदारी से कार्यक्रम आयोजित होगा।

विशेष कार्यक्रम दिव्यांगों के लिए होंगे
अगले दिन प्रवासी उत्तराखंड सम्मेलन होगा। भव्य खेल एवं सांस्कृतिक कार्यक्रम, महिला सशक्तीकरण की थीम पर विशेष उत्सव होंगे। जरूरतमंदों के लिए बहुउद्देशीय शिविरों का आयोजन होगा। मलिन बस्तियों में स्वास्थ्य परीक्षण शिविर लगेंगे। दिव्यांगों के लिए विशेष कार्यक्रम होंगे। विभिन्न सम्मान व पुरस्कार वितरण कार्यक्रमों का आयोजन होगा। राज्य आंदोलकारियों व शहीदों की गौरव गाथा जैसे विभिन्न कार्यक्रम भी होंगे।

मुख्य सचिव राधा रतूड़ी ने 24 वर्षों में राज्य की उपलब्धियों एवं विकास की संभावनाओं पर स्कूल व कॉलेज स्तर पर कार्यक्रम आयोजित कर इसमें युवाओं की भागीदारी सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। उन्होंने देवभूमि रजतोत्सव में प्रदेश के सभी वर्गों, विशेषरूप से महिलाओं, स्कूली बच्चों व युवाओं की सहभागिता सुनिश्चित करने को कहा। मुख्य सचिव ने मंडल स्तर और जिला स्तर पर भी राज्य स्थापना दिवस को भव्यता से आयोजित किए जाने के लिए विशेष तैयारियों के निर्देश दिए।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back To Top