Breaking News
चकराता में तीन दिवसीय ‘विकसित भारत–ग्रामीण’ आउटरीच कार्यक्रम का समापन
लखपति दीदी सम्मेलन में पर्यटन मंत्री पर्यटन मंत्री श्री सतपाल महाराज जी ने 48 महिलाओं को किया सम्मानित
ग्रोथ सेंटर्स को बाजार और निजी साझेदारी से जोड़ने पर जोर, मुख्य सचिव ने दिए अहम निर्देश
रौद्र हुई बारिश: अलकनंदा-मंदाकिनी उफान पर, बदरीनाथ-केदारनाथ हाईवे पर भूस्खलन से बढ़ी मुश्किलें
भारी बारिश का असर: चारधाम यात्रा अस्थायी रूप से स्थगित, उत्तराखंड के 11 जिलों में स्कूल और आंगनबाड़ी बंद
भारी वर्षा को लेकर मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी अलर्ट, अधिकारियों को राहत-बचाव कार्यों के निर्देश
कोटद्वार में ‘वीर सैनिक सम्मान समारोह’ आयोजित, कैबिनेट मंत्री सतपाल महाराज ने वीर सैनिकों और शहीद परिवारों का किया सम्मान
उत्तराखंड में हवाई कनेक्टिविटी को मिलेगा बड़ा विस्तार, पराग फार्म में बनेगी एविएशन एकेडमी
मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी से पूर्व मुख्यमंत्री विजय बहुगुणा ने की शिष्टाचार भेंट

मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी ने सहायक अभियंताओं व कनिष्ठ सहायकों को प्रदान किए नियुक्ति पत्र

मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी ने आज मुख्य सेवक सदन में आयोजित नियुक्ति पत्र वितरण समारोह में विभिन्न विभागों हेतु चयनित 165 सहायक अभियंताओं एवं ऑडिट विभाग हेतु चयनित 05 कनिष्ठ सहायकों को नियुक्ति पत्र वितरित किए। मुख्यमंत्री ने नियुक्ति पत्र पाने वाले समस्त कार्मिकों को बधाई एवं भविष्य हेतु शुभकामनाएं दी है!

इस अवसर पर मुख्यमंत्री धामी ने कहा कि मुख्य सेवक का पदभार ग्रहण करने के बाद से ही मेरा प्रयास रहा है कि प्रदेश के युवाओं को अधिक से अधिक रोजगार के अवसर मिले और हम इस “विकल्प रहित संकल्प” में सफल भी हो रहे हैं। नकल विरोधी कानून लागू होने के बाद भर्ती परीक्षाएं पारदर्शी तरीके से संपन्न हो रही हैं और युवाओं को समान अवसर मिल रहे हैं। नकल माफियाओं की कमर पूरी तरह से टूट चुकी है।

उन्होंने कहा कि हम सरकारी नौकरी के साथ ही प्रदेश के अन्य सेक्टरों में भी रोजगार के अवसर को बढ़ाने के लिए निरंतर कार्य कर रहे हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back To Top