Breaking News
देहरादून में ओएनजीसी के आतिथ्य में पीएसपीबी बास्केटबॉल और वॉलीबॉल चैम्पियनशिप का आगाज़।
वित्त वर्ष 2024–25 में राज्य की अर्थव्यवस्था का आकार ₹3,81,889 करोड़ रहा।
मुख्य सचिव की अध्यक्षता में हुई व्यय-वित्त समिति की बैठक में विभिन्न विकास योजनाओं को स्वीकृति।
मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी ने नयार वैली फेस्टिवल का किया भव्य उद्घाटन
बेटियों की शिक्षा, सुरक्षा और रोजगार के लिए सरकार संकल्पबद्ध : मुख्यमंत्री
पलायन रोकथाम व सीमांत क्षेत्रों में रोजगार योजनाओं को तेज़ी से लागू करने के निर्देश
₹677.75 करोड़ की वार्षिक कार्ययोजना मंजूर, आजीविका सशक्तिकरण को मिली प्राथमिकता
रोपवे परियोजनाओं को रफ्तार — प्रथम बोर्ड बैठक में अहम फैसले
मुख्यमंत्री के सख्त निर्देश — सरकारी कार्यालयों की सुरक्षा हेतु बनेगी नई एसओपी

डीएम सोनिका ने मतगणना की तैयारियों का लिया जायजा

4 जून को रायपुर महाराणा प्रताप स्पार्टस कालेज में होगी मतगणना

डीएम ने मतगणना की तैयारियों का फाइनल टच दिया

देहरादून। डीएम श्रीमती सोनिका ने महाराणा प्रताप स्पार्टस कालेज रायपुर का स्थलीय निरीक्षण कर मतगणना की तैयारियों का जायजा लिया। जिलाधिकारी/जिला निर्वाचन अधिकारी ने सम्बन्धित अधिकारियों को निर्देशित किया कि मतगणना की समुचित व्यवस्थाए भारत निर्वाचन आयोग के दिशा-निर्देशों के अनुरूप सम्पादित की जाएं।

डीएम ने मतगणना स्थल पर मूलभूत सुविधा पेयजल, विद्युत की  व्यवस्था के साथ ही शौचालय, साफ-सफाई आदि समुचित व्यवस्थाएं सुगम बनाने के निर्देश दिए।  जिलाधिकारी ने इस दौरान सम्पूर्ण परिसर का निरीक्षण करते हुए मतगणना तैयारियों की व्यवस्था देखी। इस दौरान जिलाधिकारी ने मीडिया सेन्टर का निरीक्षण करते हुए नोडल मीडिया/सहायक निदेशक सूचना को मीडिया सेन्टर में व्यवस्थाएं बनाने के निर्देश दिए।

इस अवसर पर नगर मजिस्ट्रेट प्रत्यूष सिंह, अधि.अभि. लोनिवि जितेन्द्र कुमार त्रिपाठी, सहायक निदेशक सूचना बी.सी नेगी, अधि.अभि. विद्युत गौरव सकलानी, अधि.अभि. लोनिवि कपिल कुमार, सहित सम्बन्धित अधिकारी उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back To Top