Breaking News
वन्यजीव संरक्षण और पर्यटन पर धामी सरकार का बड़ा फोकस, स्थानीय लोगों की आर्थिकी बढ़ाने के निर्देश
चकराता में तीन दिवसीय ‘विकसित भारत–ग्रामीण’ आउटरीच कार्यक्रम का समापन
लखपति दीदी सम्मेलन में पर्यटन मंत्री पर्यटन मंत्री श्री सतपाल महाराज जी ने 48 महिलाओं को किया सम्मानित
ग्रोथ सेंटर्स को बाजार और निजी साझेदारी से जोड़ने पर जोर, मुख्य सचिव ने दिए अहम निर्देश
रौद्र हुई बारिश: अलकनंदा-मंदाकिनी उफान पर, बदरीनाथ-केदारनाथ हाईवे पर भूस्खलन से बढ़ी मुश्किलें
भारी बारिश का असर: चारधाम यात्रा अस्थायी रूप से स्थगित, उत्तराखंड के 11 जिलों में स्कूल और आंगनबाड़ी बंद
भारी वर्षा को लेकर मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी अलर्ट, अधिकारियों को राहत-बचाव कार्यों के निर्देश
कोटद्वार में ‘वीर सैनिक सम्मान समारोह’ आयोजित, कैबिनेट मंत्री सतपाल महाराज ने वीर सैनिकों और शहीद परिवारों का किया सम्मान
उत्तराखंड में हवाई कनेक्टिविटी को मिलेगा बड़ा विस्तार, पराग फार्म में बनेगी एविएशन एकेडमी

पानी की बर्बादी रोकने के लिए जिलाधिकारी ने कार्रवाई करने के दिए निर्देश

टोल फ्री नंबर पेयजल की समस्या की शिकायतों के लिए जारी 

देहरादून। जिलाधिकारी श्रीमती सोनिका द्वारा पेयजल समस्या, लिकेज, एवं जनपद में पानी की बर्बादी रोकने के लिए युद्धस्तर पर कार्रवाई करने के निर्देश दिए गए हैं। पेयजल की समस्या की शिकायतों के लिए टोल फ्री नंबर एवं सोशल मीडिया पर प्राप्त 50 शिकायत में से 30 का निस्तारण कर लिया गया है, तथा शेष पर कार्यवाही गतिमान है, लोगों द्वारा सोशल मीडिया पर जिलाधिकारी की इस पहल को सराहा जा रहा है।

जनपद में पेयजल समस्या के निराकरण एवं पानी की बर्बादी
पानी से संबंधित किसी भी समस्या, पानी की कमी, पाईपलाइन लीकेज़ या पानी से संबंधित अन्य शिकायतों के लिए जिलाधिकारी देहरादून के फेसबुक पेज या टोल फ्री नं0 18001802525/18001804109 पर कॉल की जा सकती है । पेयजल की शिकायत पर जिलाधिकारी के निर्देश के क्रम में जाखन मोहन बस्ती में उत्तराखंड जल संस्थान के अधीक्षण अभियंता नगर द्वारा स्थलीय निरीक्षण किया गया।

स्थलीय निरीक्षण में पाया गया कि मोहन बस्ती भागीरथीपुरम ओवरहेड टैंक से जिला पूर्ति होने वाले क्षेत्रों के अंतिम छोर पर होने के कारण लो प्रेशर वॉटर सप्लाई हो रही है। जिसे हेतु जल संस्थान के अधिकारियों ने अवगत कराया कि कि मोहन बस्ती हेतु मुख्य मार्ग से मोहन बस्ती तक एक नयी 100 मी० 63 एमएम व्यास की एचडीपीई पाइप बिछा कर जल संयोजन वितरित किए जाने की आवश्यकता है, अवगत कराया गया कि 63 mm पाइप की मांग कर दी गई है, जिसका कार्य कल पूर्ण कर दिया जाएगा। वहीं पेयजल की बर्बादी पर आज अलग अलग क्षेत्रों में 10 से अधिक नोटिस जारी किए गए हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back To Top