Breaking News
जल संसाधन प्रबंधन में आधुनिक तकनीक का नया अध्याय, MIKE Hydro Basin पर राष्ट्रीय कार्यशाला शुरू
हिमालय दिवस पर मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने की बड़ी घोषणा, हर साल मिलेगा ‘हिमालय विभूति सम्मान’
मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने किया मुख्यमंत्री युवा भविष्य निर्माण योजना का शुभारंभ
महिला पत्रकारों से मारपीट पर जर्नलिस्ट यूनियन ने जताया रोष, कार्रवाई की मांग
शिक्षक दिवस पर मुख्यमंत्री धामी ने डॉ. राधाकृष्णन को किया नमन
मुख्यमंत्री ने किसान-केंद्रित मोबाइल एप ‘मनोरमा कृषि रक्षक’ का किया शुभारंभ
यूपीसीएल एमडी ने बिजली व्यवस्था को और बेहतर बनाने पर दिया जोर
बाबा नीब करौरी महाराज के जीवन से प्रेरित फिल्म ‘हनुमान अंश’ देख भावुक हुए सीएम धामी
*चम्पावत में पूर्व सैनिकों और उनके आश्रितों के लिए ईसीएचएस पॉलीक्लिनिक की होगी स्थापना*

जानिए कितना किराया होगा, चारधाम यात्रा चार्टर्ड हेलिकॉप्टर का

देहरादून। आगामी चारधाम यात्रा के लिए चार्टर्ड हेलिकॉप्टर सेवा के लिए पैकेज की दरें तय कर दी है। एक धाम की यात्रा के लिए चार्टर्ड हेलिकॉप्टर का किराया 3.5 लाख होगा। जबकि दो धाम की यात्रा के लिए चार्टर्ड हेलिकॉप्टर का किराया छह लाख रुपये और चारों धाम की यात्रा के लिए प्रति यात्री 1.95 लाख से दो लाख रुपये किराया देना होगा। इस बार चारधाम यात्रा 10 मई से शुरू हो रही है। हर साल यात्रा में देश दुनिया से आने वाले तीर्थ यात्रियों की संख्या बढ़ रही है। यात्रा के दौरान हेली सेवा की काफी मांग रहती है। इसे देखते हुए इस बार उत्तराखंड नागरिक उड्डयन विकास प्राधिकरण (यूकाडा) ने चार्टर्ड हेलिकाॅप्टर से यात्रा पैकेज की दरें तय की है।

थंबी एविएशन प्राइवेट लिमिटेड की ओर से एक धाम की यात्रा के लिए 3.5 लाख में चार्टर्ड हेलिकॉप्टर की सेवा दी जाएगी। जबकि केस्ट्रल एविएशन दो धाम की यात्रा के लिए छह लाख में चार्टर्ड हेलिकॉप्टर की सेवा देगा। यूकाडा ने दो धाम की यात्रा के लिए प्रति यात्री के हिसाब से किराया तय किया है। जिसमें एयरो क्राफ्ट एविएशन कंपनी चार्टर्ड हेलिकॉप्टर का किराया 1.15 लाख रुपये प्रति यात्री होगा। जबकि हिमालयन हेली सर्विस कंपनी 1.25 लाख रुपये प्रति यात्री किराया तय किया है। इसमें रात्रि विश्राम धाम में होगा। जबकि एक ही दिन में वापसी करने पर किराया 1.05 लाख रुपये प्रति यात्री होगा। इसके अलावा चारों धाम की यात्रा के लिए चार्टर्ड हेलिकॉप्टर का किराया प्रति यात्री 1.95 लाख से दो लाख रुपये तक तय किया गया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back To Top