Breaking News
वन्यजीव संरक्षण और पर्यटन पर धामी सरकार का बड़ा फोकस, स्थानीय लोगों की आर्थिकी बढ़ाने के निर्देश
चकराता में तीन दिवसीय ‘विकसित भारत–ग्रामीण’ आउटरीच कार्यक्रम का समापन
लखपति दीदी सम्मेलन में पर्यटन मंत्री पर्यटन मंत्री श्री सतपाल महाराज जी ने 48 महिलाओं को किया सम्मानित
ग्रोथ सेंटर्स को बाजार और निजी साझेदारी से जोड़ने पर जोर, मुख्य सचिव ने दिए अहम निर्देश
रौद्र हुई बारिश: अलकनंदा-मंदाकिनी उफान पर, बदरीनाथ-केदारनाथ हाईवे पर भूस्खलन से बढ़ी मुश्किलें
भारी बारिश का असर: चारधाम यात्रा अस्थायी रूप से स्थगित, उत्तराखंड के 11 जिलों में स्कूल और आंगनबाड़ी बंद
भारी वर्षा को लेकर मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी अलर्ट, अधिकारियों को राहत-बचाव कार्यों के निर्देश
कोटद्वार में ‘वीर सैनिक सम्मान समारोह’ आयोजित, कैबिनेट मंत्री सतपाल महाराज ने वीर सैनिकों और शहीद परिवारों का किया सम्मान
उत्तराखंड में हवाई कनेक्टिविटी को मिलेगा बड़ा विस्तार, पराग फार्म में बनेगी एविएशन एकेडमी

मोदी-धामी की जोड़ी देवभूमि में इस बार जीत की नई गाथा लिखेगी

मुख्यमंत्री धामी बिना रुके और थके चुनावी समर में की तबाड़तोड़ उड़ान शुरू

सीएम धामी एक्स फैक्टर के कारण पुराने रिकॉर्ड तोड़ नए लक्ष्य फतह करने की तैयारी में

मंगलवार को तीन लोकसभा क्षेत्रों का भ्रमण कर पार्टी के लिए चुनाव प्रचार, कर बढ़ाया जोश

देहरादून। देवभूमि की पांचों लोकसभा सीट पर मोदी-धामी का एक्स फैक्टर चुनावी समर में नई गाथा लिखने जा रहे हैं। मंगलवार को मुख्यमंत्री धामी की तीन लोकसभा क्षेत्र में हुए कई कार्यक्रमों में मौजूदगी ने इसके इशारे कर दिए हैं। अब न केवल मुख्यमंत्री धामी की ताबड़तोड़ सभाएं होंगी, बल्कि पिछली जीत के मार्जन को तोड़ते हुए नए लक्ष्य को फतह करेंगे।

उत्तराखंड राजनीतिक परिदृश्य में भले ही लोकसभा में मामूली भागीदारी निभाता हो, लेकिन देशभर में यहां से जाने वाला संदेश बड़ा असरदार होता है। पिछले दो लोकसभा में केंद्र में इसके परिणाम भी देखने को मिले हैं। अब तीसरी बार प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में चुनावी समर शुरू हो गया है। ऐसे में देवभूमि से इस बार भी बड़ा संदेश देने की तैयारी है। खासकर युवा मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के नेतृत्व में चंपावत, बागेश्वर उप चुनाव, हरिद्वार में पंचायत चुनाव समेत कई बड़े उदाहरण हैं, जो लोकसभा 2024 की जीत की गाथा लिख चुके हैं। धामी सरकार के पुराने ट्रैक रिकॉर्ड के साथ एक्स फैक्टर से साफ है कि यह चुनाव पुराने सभी रिकॉर्ड को ध्वस्त कर जीत की नई इबारत लिखेंगी।

इसकी शुरुआत मंगलवार को मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने सुबह टिहरी लोकसभा प्रत्याशी माला राज्यलक्ष्मी शाह के नामांकन के रोड शो, दोपहर को पौड़ी गढ़वाल के प्रत्याशी अनिल बलूनी के नामांकन कार्यक्रम की जनसभा में तथा शाम को नैनीताल लोकसभा में कई कार्यक्रमों में शिरकत कर की है। इस दौरान मुख्यमंत्री धामी पूरे जोश, उत्साह एवं पार्टी प्रत्याशियों की रिकॉर्ड मतों से जीत को आश्वस्त दिखे। सूत्रों का कहना है कि पांचों लोकसभा में परचम लहराने और नए रिकॉर्ड स्थापित करने को मुख्यमंत्री धामी ताबड़तोड़ जनसभाएं और कार्यक्रम करेंगे। इसके लिए रोडमैप तैयार कर दिया है। इससे साफ है कि युवा मुख्यमंत्री धामी बिना रुके, थके देवभूमि से पांचों सीटों पर न केवल बड़े अंतर से जीत दिलाने का लक्ष्य हासिल करेंगे, बल्कि मोदी-धामी की जोड़ी के एक्स फैक्टर पर मुहर लगाएंगे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back To Top