Breaking News
गृहमंत्री अमित शाह ने उत्तराखंड में नव आरक्षियों को दिए नियुक्ति पत्र, 162 शरणार्थियों को मिला भारतीय नागरिकता प्रमाणपत्र
केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह का बयान: केदारनाथ से कन्याकुमारी तक घुसपैठियों पर होगी कार्रवाई
देश विकास और सुशासन के नए अध्याय रच रहा है : मुख्यमंत्री धामी
देवभूमि उत्तराखंड पहुंचे केंद्रीय गृह मंत्री श्री अमित शाह, जौलीग्रांट एयरपोर्ट पर हुआ भव्य स्वागत
देहरादून में ओएनजीसी के आतिथ्य में पीएसपीबी बास्केटबॉल और वॉलीबॉल चैम्पियनशिप का आगाज़।
वित्त वर्ष 2024–25 में राज्य की अर्थव्यवस्था का आकार ₹3,81,889 करोड़ रहा।
मुख्य सचिव की अध्यक्षता में हुई व्यय-वित्त समिति की बैठक में विभिन्न विकास योजनाओं को स्वीकृति।
मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी ने नयार वैली फेस्टिवल का किया भव्य उद्घाटन
बेटियों की शिक्षा, सुरक्षा और रोजगार के लिए सरकार संकल्पबद्ध : मुख्यमंत्री

2015 बैच के 20 दरोगाओं को एक साल बाद किया गया बहाल

देहरादून। एक साल बाद 2015 बैच के 20 दरोगाओं को बहाल कर दिया गया है, पुलिस मुख्यालय के निर्देश पर जिलों के कप्तानों द्वारा इन दरोगाओं की बहाली की गई है। आपको बता दें कि पिछले साल जनवरी में 20 दरोगाओं को यूकेएसएसएसी की परीक्षाओं में धांधली की जांच के वक्त दरोगा भर्ती धांधली में निलंबित किया गया था। वहीं अब बीती देर शाम को इन्हें बहाल किया गया है। 20 दरोगाओं के निलंबन होने के बाद पौड़ी जिले में तैनात एक दरोगा पुष्पेंद्र की सड़क हादसे के दौरान मौत हो चुकी है। बता दें कि एडीजी प्रशासन अमित सिन्हा ने बहाली निर्देश जारी होने की पुष्टि की है।

दरअसल 2015 में हुई सीधी दरोगा भर्ती में धांधली की बात सामने आने के बाद पुलिस मुख्यालय ने इस मामले में विजिलेंस से जांच कराने की संस्तुति की। विजिलेंस ने प्राथमिक जांच के बाद आठ अक्तूबर 2022 को मुकदमा दर्ज किया। इसके बाद पुलिस मुख्यालय के निर्देश पर 20 दरोगाओं को निलंबित कर दिया गया। एक साल से ज्यादा लंबे समय चली जांच के बाद विजिलेंस ने पिछले दिनों शासन को रिपोर्ट भेज दी है। बताया जा रहा कि इनमें से कई दरोगा ऐसे हैं, जिनके खिलाफ धांधली के साक्ष्य नहीं मिले हैं। हालांकि, अंतिम निर्णय इस पर शासन को ही लेना है। अब पुलिस मुख्यालय ने इन सभी दरोगाओं को बहाल करने के आदेश दिए हैं।

बहाल हुए दरोगाओं के नाम 

देहरादूनओमवीर सिंह, प्रवेश रावत, राज नारायण व्यास, जैनेंद्र राणा व निखिलेश बिष्ट।

ऊधमसिंहनगरदीपक कौशिक, अर्जुन सिंह, बीना पपोला, जगत सिंह शाही, हरीश महर, लोकेश व संतोषी।

नैनीताल : नीरज चौहान, आरती पोखरियाल नैनीताल (अभिसूचना), प्रेमा कोरमा व भावना बिष्ट।

पौड़ीपुष्पेंद्र (पिछले साल सड़क हादसे में मृत्यु हो चुकी)।

चमोली : गगन मैठाणी।

चंपावततेज कुमार।

एसडीआरएफमोहित सिंह रौथाण।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back To Top