Breaking News
गृहमंत्री अमित शाह ने उत्तराखंड में नव आरक्षियों को दिए नियुक्ति पत्र, 162 शरणार्थियों को मिला भारतीय नागरिकता प्रमाणपत्र
केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह का बयान: केदारनाथ से कन्याकुमारी तक घुसपैठियों पर होगी कार्रवाई
देश विकास और सुशासन के नए अध्याय रच रहा है : मुख्यमंत्री धामी
देवभूमि उत्तराखंड पहुंचे केंद्रीय गृह मंत्री श्री अमित शाह, जौलीग्रांट एयरपोर्ट पर हुआ भव्य स्वागत
देहरादून में ओएनजीसी के आतिथ्य में पीएसपीबी बास्केटबॉल और वॉलीबॉल चैम्पियनशिप का आगाज़।
वित्त वर्ष 2024–25 में राज्य की अर्थव्यवस्था का आकार ₹3,81,889 करोड़ रहा।
मुख्य सचिव की अध्यक्षता में हुई व्यय-वित्त समिति की बैठक में विभिन्न विकास योजनाओं को स्वीकृति।
मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी ने नयार वैली फेस्टिवल का किया भव्य उद्घाटन
बेटियों की शिक्षा, सुरक्षा और रोजगार के लिए सरकार संकल्पबद्ध : मुख्यमंत्री

मॉक ड्रिल से तैयारियां परखी

  • सात जिलों में संयुक्त मॉक ड्रिल
  • रिस्पांस टाइम सुधारने पर जोर

देहरादून। 30 अप्रैल से शुरू हो रही चार धाम यात्रा की तैयारियों को लेकर शासन—प्रशासन अब पूरी तरह से चौकन्ना हो चुका है आपदा काल में किसी भी स्थिति से निपटने के लिए आज गढ़वाल मंडल के सभी सात जिलों में आपदा प्रबंधन विभाग ने मॉक ड्रिल के जरिए अपनी तैयारियों का परीक्षण किया।
राज्य आपदा प्रबंधन द्वारा इस मॉक ड्रिल का कार्यक्रम पहले से ही तय था जबकि माक ड्रिल में अमूमन ऐसा नहीं होता है। मॉक ड्रिल में आकस्मिक रूप से सूचनाओं को प्रसारित कर तैयारियों को परखा जाता है लेकिन इस मॉक ड्रिल का मुख्य उद्देश्य आपदा प्रबंधन से जुड़े सभी विभागों के आपसी समन्वय को परखना था। इस मॉक ड्रिल में पुलिस विभाग के अतिरिक्त एसडीआरएफ एनडीआरएफ तथा आईटीबीपी के अलावा स्वास्थ्य व अग्निशमन आदि विभागों ने भी भाग लिया।

हरिद्वार में आज हुई इस मॉक ड्रिल के समय हर की पैड़ी क्षेत्र में भगदड़ की सूचना फ्लैश की गई इस भगदड़ के दौरान जहां भीड़ में कुछ लोगों के दबने कुचलने के साथ कुछ लोगों के गंगा में डूबने की घटनाओं को लेकर तैयारियों को देखा गया जल पुलिस ने गंगा में डूबते लोगों को बचाया तथा भीड़ के दबाव में घायल और चोटिल हुए लोगों को मौके पर प्राथमिक इलाज देने तथा उन्हें एंबुलेंस के जरिए अस्पताल पहुंचाने का काम किया गया जिसका रिस्पांस टाइम संतोषजनक रहा। इसी तरह अन्य तमाम जगहों पर यात्री वाहनों के खाई में गिरने तथा अन्य तमाम तरह की घटनाओं को लेकर मॉक ड्रिल किया गया।
इस माक ड्रिल के बाद टीमों के रिस्पांस टाइम में और अधिक सुधार करने की जरूरत पर जोर देने की बात कही गई है। यात्रा के दौरान मार्ग अवरुद्ध होने तथा जाम जैसे हालात बनने और यात्रियों के मार्गों में फंसने की घटनाएं आमतौर पर हर बार यात्रा के दौरान देखी जाती है। जिनसे निपटने की पुख्ता तैयारी आपदा प्रबंधन विभाग द्वारा की जा रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back To Top