Breaking News
महिला पत्रकारों से मारपीट पर जर्नलिस्ट यूनियन ने जताया रोष, कार्रवाई की मांग
शिक्षक दिवस पर मुख्यमंत्री धामी ने डॉ. राधाकृष्णन को किया नमन
मुख्यमंत्री ने किसान-केंद्रित मोबाइल एप ‘मनोरमा कृषि रक्षक’ का किया शुभारंभ
यूपीसीएल एमडी ने बिजली व्यवस्था को और बेहतर बनाने पर दिया जोर
बाबा नीब करौरी महाराज के जीवन से प्रेरित फिल्म ‘हनुमान अंश’ देख भावुक हुए सीएम धामी
*चम्पावत में पूर्व सैनिकों और उनके आश्रितों के लिए ईसीएचएस पॉलीक्लिनिक की होगी स्थापना*
उत्तराखंड में 101 युवाओं को मिली सरकारी नौकरी, CM धामी ने बांटे नियुक्ति पत्र
उत्तराखंड में अगले 3 घंटे भारी, 4 जिलों में ऑरेंज अलर्ट जारी
मसूरी गोलीकांड के शहीदों को CM धामी ने किया नमन, बोले- बलिदान हमेशा रहेगा अमर

भूकम्प की भ्रामक सूचना सोशल मीडिया में फैलाने पर मुकदमा दर्ज

उत्तरकाशी। सोशल मीडिया पर उत्तरकाशी में भूकंप आने की भ्रामक सूचना प्रसारित करने वालो पर पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार बीते रोज कुछ असमाजिक तत्वों द्वारा सोशल मीडिया प्लेटफार्म पर उत्तरकाशी में भूकम्प आने के सम्बन्ध में भ्रामक व झूठी अफवाह प्रसारित की गयी थी, जिससे उत्तरकाशी में आमजन में भय तथा दहशत का माहौल व्याप्त हो गया, लोग रात्रि मे अपने घरों से बाहर निकलकर सड़क व खुले स्थानों पर एकत्रित हो गये। भ्रामक सूचना का संज्ञान लेते हुये पुलिस द्वारा उक्त प्रकरण में कोतवाली उत्तरकाशी पर झूठी अफवाह फैलाने वाले अज्ञात लोगों के मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी गयी है। पुलिस के अनुसार झूठी अफवाह फैलाकर आमजन में डर का माहौल उत्पन्न करने वाले असमाजिक तत्वों के विरुद्ध कड़ी कार्रवाई की जायेगी। रात्रि में पुलिस द्वारा आम जनता को ऑफिशियल सोशल मीडिया हेण्डल व लाउड हेलर के माध्यम से जागरुक भी किया गया।
एस.पी. उत्तरकाशी श्रीमती सरिता डोबाल द्वारा आमजनता से अपील की गयी है कि सोशल मीडिया प्लेटफार्म से प्राप्त किसी जानकारी पर विश्वास करने से पहले उसकी सत्यता व वास्तविकता का पता जरुर करें, अधिकारिक वेबसाइट व विश्वसनीय स्रोतों के माध्यम से प्राप्त सूचना पर ही विश्वास करें, सोशल मीडिया पर भ्रामकता फैलाने से बचें।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back To Top