Breaking News
देहरादून में ओएनजीसी के आतिथ्य में पीएसपीबी बास्केटबॉल और वॉलीबॉल चैम्पियनशिप का आगाज़।
वित्त वर्ष 2024–25 में राज्य की अर्थव्यवस्था का आकार ₹3,81,889 करोड़ रहा।
मुख्य सचिव की अध्यक्षता में हुई व्यय-वित्त समिति की बैठक में विभिन्न विकास योजनाओं को स्वीकृति।
मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी ने नयार वैली फेस्टिवल का किया भव्य उद्घाटन
बेटियों की शिक्षा, सुरक्षा और रोजगार के लिए सरकार संकल्पबद्ध : मुख्यमंत्री
पलायन रोकथाम व सीमांत क्षेत्रों में रोजगार योजनाओं को तेज़ी से लागू करने के निर्देश
₹677.75 करोड़ की वार्षिक कार्ययोजना मंजूर, आजीविका सशक्तिकरण को मिली प्राथमिकता
रोपवे परियोजनाओं को रफ्तार — प्रथम बोर्ड बैठक में अहम फैसले
मुख्यमंत्री के सख्त निर्देश — सरकारी कार्यालयों की सुरक्षा हेतु बनेगी नई एसओपी

आठ अप्रैल से बुजुर्गों और दिव्यांगजनों के वोट संग शुरु होगी लोकतंत्र की शुरुआत

हर घर में पहुंचेगी निर्वाचन आयोग की टीम

मतदान प्रतिशत बढ़ाने के लिए किए जा रहे हर संभव प्रयास 

पोस्टल बैलेट के जरिये कराया जाएगा मतदान

देहरादून। लोकतंत्र के महापर्व की शुरुआत बुजुर्गों और दिव्यांगजनों के वोट संग आठ अप्रैल से शुरू हो जाएगी। निर्वाचन आयोग की टीम हर उस घर में पहुंचेगी, जहां से घर बैठे मतदान करने को लेकर पूर्व में आवेदन किया गया था। खास बात यह है कि पहले चरण में अगर इनमें से कोई मतदाता किन्हीं वजहों से घर पर नहीं मिला तो टीम दोबारा जाएगी, क्योंकि मतदान प्रतिशत बढ़ाने के लिए इस चुनाव में हरसंभव प्रयास करने हैं। बुधवार को उत्तराखंड मुक्त विवि में 384 कार्मिकों संग जोनल व सेक्टर अधिकारियों को घर-घर मतदान से जुड़ा प्रशिक्षण दिया गया। पहले चरण में आठ से दस और दूसरे में 11 से 13 अप्रैल के बीच टीमें दिव्यांग और 85 वर्ष से अधिक वर्ष के मतदाताओं के घर जाएंगी।

नोडल अधिकारी मतदान व मतगणना हिमांशु जोशी ने बताया कि जिले की सभी छह विधानसभा में 12 डी फार्म भरने वाले मतदाताओं को ही इसका लाभ मिलेगा। पोस्टल बैलेट के जरिये मतदान कराया जाएगा। वहीं, प्रशिक्षण के दौरान मास्टर ट्रेनर एचबी चंद्र, पूरन तिवारी, आरती जैन, दीप्ति गुणवंत आदि शामिल थे। घर बैठे होने वाली इस मतदान प्रक्रिया पर कोई सवाल नहीं उठा सकता, क्योंकि आयोग की टीम वीडियोग्राफी रिकार्ड भी रखेगी। माइक्रो आब्जर्वर, बीएलओ संग सुरक्षाकर्मी भी इस दौरान मौजूद रहेगा।

नोडल मतदान व मतगणना हिमांशु जोशी ने बुजुर्गोंबताया कि अलग-अलग राजनीतिक दलों को सूचना दी जाएगी कि किस क्षेत्र के बुजुर्ग और दिव्यांग मतदाता का वोट डलवाने के लिए टीम पहुंच रही है। निर्दलीय उम्मीदवार के मामले में उसके मुख्य अभिकर्ता से संपर्क होगा। यानी पूरी तरह पारदर्शिता बरती जाएगी।

 विस क्षेत्र – मतदाता – पोस्टल से वोट अभी

लालकुआं – 718 – 161

भीमताल – 588 – 218

नैनीताल – 651 – 166

हल्द्वानी – 847 – 125

कालाढूंगी – 1348 – 337

रामनगर – 585 – 69

विस क्षेत्र – मतदाता – पोस्टल से वोट देने वाले

लालकुआं – 865 – 84

भीमताल – 1289 – 137

नैनीताल – 898 – 89

हल्द्वानी – 873 – 51

कालाढूंगी – 1208 – 49

रामनगर – 928 – 70

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back To Top