Breaking News
गृहमंत्री अमित शाह ने उत्तराखंड में नव आरक्षियों को दिए नियुक्ति पत्र, 162 शरणार्थियों को मिला भारतीय नागरिकता प्रमाणपत्र
केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह का बयान: केदारनाथ से कन्याकुमारी तक घुसपैठियों पर होगी कार्रवाई
देश विकास और सुशासन के नए अध्याय रच रहा है : मुख्यमंत्री धामी
देवभूमि उत्तराखंड पहुंचे केंद्रीय गृह मंत्री श्री अमित शाह, जौलीग्रांट एयरपोर्ट पर हुआ भव्य स्वागत
देहरादून में ओएनजीसी के आतिथ्य में पीएसपीबी बास्केटबॉल और वॉलीबॉल चैम्पियनशिप का आगाज़।
वित्त वर्ष 2024–25 में राज्य की अर्थव्यवस्था का आकार ₹3,81,889 करोड़ रहा।
मुख्य सचिव की अध्यक्षता में हुई व्यय-वित्त समिति की बैठक में विभिन्न विकास योजनाओं को स्वीकृति।
मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी ने नयार वैली फेस्टिवल का किया भव्य उद्घाटन
बेटियों की शिक्षा, सुरक्षा और रोजगार के लिए सरकार संकल्पबद्ध : मुख्यमंत्री

धामी राज में भ्रष्टाचारियों की अब खैर नहीं, रुद्रपुर RTO का प्रशासनिक अधिकारी रिश्वत लेते गिरफ्तार

देहरादून: मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी जी के शासनकाल में अब भ्रष्टाचारी बचने वाले नहीं है। मंगलवार को विजिलेंस ने संभागीय परिवहन अधिकारी (आरटीओ) कार्यालय रुद्रपुर के प्रशासनिक अधिकारी को ₹4000 की रिश्वत लेते रंगे हाथ पकड़ा ।

शिकायतकर्ता ने विजिलेंस की हेल्पलाइन पर अपनी शिकायत दर्ज कराई थी,उसने थाना हल्द्वानी से हुई नीलामी में एक मोटरसाइकिल खरीदी है। वह वाहन की आरसी और अन्य दस्तावेजों को अपने नाम हस्तांतरित कराना चाहता है, पर आरटीओ ऑफिस रुद्रपुर के प्रशासनिक अधिकारी भास्करानंद जोशी  उससे ₹4000 की रिश्वत मांग रहे हैं।

विजिलेंस सेक्टर हल्द्वानी ने गोपनीय जांच में शिकायत को सही पाया फिर विजिलेंस टीम ने आज मंगलवार को हल्द्वानी के डहरिया निवासी प्रशासनिक अधिकारी भास्करानंद जोशी को देवलचौड़ चौक से ₹4000 की रिश्वत लेते हुए रंगे हाथ गिरफ्तार कर लिया। विजिलेंस के निदेशक डॉ. वी मुरूगेशन ने ट्रैप टीम को नकद पुरस्कार देने की घोषणा भी की है।

मुख्यमंत्री धामी का संकल्प है कि धामी सरकार का भ्रष्टाचार पर कड़ा प्रहार जारी रहेगा ।एक वर्ष के अंतराल में 20 ऐसी बड़ी कार्रवाई की गई हैं, जिसमें 23 से अधिक भ्रष्ट अधिकारियों और कर्मचारियों को जेल भेज गया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back To Top