Breaking News
गृहमंत्री अमित शाह ने उत्तराखंड में नव आरक्षियों को दिए नियुक्ति पत्र, 162 शरणार्थियों को मिला भारतीय नागरिकता प्रमाणपत्र
केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह का बयान: केदारनाथ से कन्याकुमारी तक घुसपैठियों पर होगी कार्रवाई
देश विकास और सुशासन के नए अध्याय रच रहा है : मुख्यमंत्री धामी
देवभूमि उत्तराखंड पहुंचे केंद्रीय गृह मंत्री श्री अमित शाह, जौलीग्रांट एयरपोर्ट पर हुआ भव्य स्वागत
देहरादून में ओएनजीसी के आतिथ्य में पीएसपीबी बास्केटबॉल और वॉलीबॉल चैम्पियनशिप का आगाज़।
वित्त वर्ष 2024–25 में राज्य की अर्थव्यवस्था का आकार ₹3,81,889 करोड़ रहा।
मुख्य सचिव की अध्यक्षता में हुई व्यय-वित्त समिति की बैठक में विभिन्न विकास योजनाओं को स्वीकृति।
मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी ने नयार वैली फेस्टिवल का किया भव्य उद्घाटन
बेटियों की शिक्षा, सुरक्षा और रोजगार के लिए सरकार संकल्पबद्ध : मुख्यमंत्री

तीन आतंकी हुए ढेर, सुरक्षा बलों से हुई मुठभेड़ में

48 घंटों में 6 आतंकियों का सफाया

जम्मू। जम्मू—कश्मीर के पुलवामा जिले के त्राल क्षेत्र में बीते रोज सुरक्षाबलों और आतंकियों के बीच मुठभेड़ शुरू हो गई। यह मुठभेड़ अवंतीपोरा के नदर, त्राल इलाके में हो रही है। पुलिस और सुरक्षाबलों ने संयुक्त अभियान चलाकर तीन आतंकवादियों को मार गिराया है। एनकाउंटर से पहले आतंकी आमिर नजीर वानी अपनी मां से बात करता नजर आया। उसकी मां कह रही थी कि सरेंडर कर दो लेकिन आमिर कहता है फौज को आगे आने दो फिर देखता हूं।
बता दें कि 13 मई को सेना ने लश्कर के 3 आतंकियों को ढेर कर दिया था। इस तरह से 48 घंटों में 6 दहशतगर्दों का सफाया हो गया है। मुठभेड़ तब शुरू हुई जब सुरक्षाबलों को त्राल के जंगलों में 2 से 3 आतंकियों के छिपे होने की सूचना मिली थी। इसके बाद पुलिस और सेना ने इलाके को घेर लिया। एनकाउंटर अवंतीपोरा जिले के त्राल कस्बे के नादेर इलाके में हुई। सेना और पुलिस के इस ज्वाइंट ऑपरेशन में जैश—ए—मोहम्मद के तीन आतंकियों को मार गिराया। जिन तीन आतंकियों को ढेर किया गया है। वे सभी त्राल के रहने वाले हैं। इनके नाम आसिफ अहमद शेख, आमिर नजीर वानी और यावर अहमद भटृ हैं। वहीं सूत्रों का दावा है कि आसिफ अहमद शेख उन्ही आतंकियों में से एक है जिसने पहलगाम में 26 निहत्थे पर्यटकों को मौत के घाट उतारा था।
इस कामयाबी के बाद भारतीय सेना ने बताया कि खुफिया जानकारी मिलने के बाद 15 मई को अवंतीपोरा के त्राल के नादेर में तलाशी अभियान चलाया गया। भारतीय सेना, जम्मू—कश्मीर पुलिस और सीआरपीएफ ने त्राल के नादेर को चारों ओर से घेर लिया। जवानों को कुछ संदिग्ध गतिविधियों का पता चला, जिसके बाद आतंकियों पर फायरिंग की गई।
इससे एक दिन पहले मंगलवार को दक्षिण कश्मीर के शोपियां जिले के शुक्रू केलर जंगल इलाके में मुठभेड़ के दौरान लश्कर—ए—ताइबा के तीन आतंकियों को मार गिराया गया था। इन आतंकियों को सुरक्षाबलों ने जिनपथेर केलर इलाके में घेर लिया था। इस ऑपरेशन को ऑपरेशन केलर नाम दिया गया था।
इस ऑपरेशन में मारे गए लश्कर के एक आतंकी का नाम शाहिद कुटृे था, जो शोपियां का रहने वाला था। वह आठ मार्च 2023 को लश्कर में शामिल हुआ था। वह 18 मई, 2024 को हीरपोरा, शोपियां में बीजेपी सरपंच की हत्या में शामिल था। वहीं, दूसरे आतंकवादी की पहचान अदनान शफी डार के रूप में हुई है, जो वंडुना मेलहोरा, शोपियां का रहने वाला है। वह 18 अक्टूबर, 2024 को लश्कर में शामिल हुआ था। वह 18 अक्टूबर, 2024 को शोपियां में गैर स्थानीय मजदूर की हत्या में शामिल था।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back To Top