Breaking News
देहरादून में ओएनजीसी के आतिथ्य में पीएसपीबी बास्केटबॉल और वॉलीबॉल चैम्पियनशिप का आगाज़।
वित्त वर्ष 2024–25 में राज्य की अर्थव्यवस्था का आकार ₹3,81,889 करोड़ रहा।
मुख्य सचिव की अध्यक्षता में हुई व्यय-वित्त समिति की बैठक में विभिन्न विकास योजनाओं को स्वीकृति।
मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी ने नयार वैली फेस्टिवल का किया भव्य उद्घाटन
बेटियों की शिक्षा, सुरक्षा और रोजगार के लिए सरकार संकल्पबद्ध : मुख्यमंत्री
पलायन रोकथाम व सीमांत क्षेत्रों में रोजगार योजनाओं को तेज़ी से लागू करने के निर्देश
₹677.75 करोड़ की वार्षिक कार्ययोजना मंजूर, आजीविका सशक्तिकरण को मिली प्राथमिकता
रोपवे परियोजनाओं को रफ्तार — प्रथम बोर्ड बैठक में अहम फैसले
मुख्यमंत्री के सख्त निर्देश — सरकारी कार्यालयों की सुरक्षा हेतु बनेगी नई एसओपी

उत्तराखण्ड में महिलाएं करेंगी डेढ़ सौ से अधिक बूथों को दिव्यांग व हैंडल

10 हजार से अधिक वाहनों पर लगेगी जीपीएस डिवाइस लोकसभा चुनाव 2024

देहरादून। उत्तराखण्ड में 85 बूथ तैयार महिला कार्मिक संचालित करेंगी। बागेश्वर में 12 बूथ और टिहरी जनपद में 9 बूथ महिला कार्मिकों द्वारा संचालित किये जायेंगे। राज्य में 70 पीडब्ल्यूडी बूथ मॉडल बूथ के रूप में तैयार किये जा रहे हैं, जो दिव्यांग कार्मिकों द्वारा संचालित किये जायेंगे। राज्य में 44 ऐसे मॉडल बूथ तैयार किये जा रहे हैं, जो युवा कार्मिकों द्वारा संचालित किये जायेंगे।

अपर मुख्य निर्वाचन अधिकारी विजय कुमार जोगदंडे ने कहा कि भारत निर्वाचन आयोग द्वारा सभी जनपदों में मॉडल बूथ तैयार करने के निर्देश दिये गये थे। तीन प्रकार के मॉडल बूथ बनाने के निर्देश प्राप्त हुए थे। सभी विधानसभाओं में एक-एक महिलाओं द्वारा संचालित बूथ (जिसमें सभी कार्मिक महिलाएं हैं) बनाने के निर्देश दिये गये थे।

पौड़ी जनपद में ऐसे 12 बूथ संचालित किये जा रहे हैं। मॉडल बूथ के लिए सीएसआर के अन्तर्गत कार्यवाही का अनुरोध किया गया था। स्टेट बैंक ऑफ इंडिया ने प्रत्येक जनपद में एक मॉडल बूथ को तैयार करने का अनुरोध स्वीकार किया है। पंजाब नेशनल बैंक ने भी सीएसआर के अन्तर्गत प्रत्येक जनपद में एक पीडब्ल्यूडी द्वारा संचालित होने वाले बूथ को तैयार करने का अनुरोध स्वीकार किया है।

अपर मुख्य निर्वाचन अधिकारी ने कहा कि निर्वाचन प्रक्रिया के दौरान सभी वाहनों में जीपीएस टै्रकिंग की व्यवस्था करना अनिवार्य है। राज्य में 10 हजार 91 वाहन प्रयोग किये जा रहे हैं, इन सभी पर जीपीएस लगाने की कार्यवाही गतिमान है। 02 हजार 500 वाहनों में जीपीएस डिवाइस लग चुकी है। मतदान दिवस से 03 दिन पूर्व तक यह कार्यवाही पूर्ण हो जायेगी।

अपर मुख्य निर्वाचन अधिकारी ने कहा कि घर-घर जाकर पोस्टल बैलेट के माध्यम से प्रथम चरण के मतदान की कार्यवाही गतिमान है। अभी तक 85 वर्ष से अधिक 9993 मतदाताओं में से 6861 ने मतदान कर लिया है। 2899 दिव्यांग श्रेणी के मतदाताओं में से 2218 दिव्यांग मतदाताओं ने अभी तक अपना मतदान कर लिया है।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back To Top