Breaking News
वित्त वर्ष 2024–25 में राज्य की अर्थव्यवस्था का आकार ₹3,81,889 करोड़ रहा।
मुख्य सचिव की अध्यक्षता में हुई व्यय-वित्त समिति की बैठक में विभिन्न विकास योजनाओं को स्वीकृति।
मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी ने नयार वैली फेस्टिवल का किया भव्य उद्घाटन
बेटियों की शिक्षा, सुरक्षा और रोजगार के लिए सरकार संकल्पबद्ध : मुख्यमंत्री
पलायन रोकथाम व सीमांत क्षेत्रों में रोजगार योजनाओं को तेज़ी से लागू करने के निर्देश
₹677.75 करोड़ की वार्षिक कार्ययोजना मंजूर, आजीविका सशक्तिकरण को मिली प्राथमिकता
रोपवे परियोजनाओं को रफ्तार — प्रथम बोर्ड बैठक में अहम फैसले
मुख्यमंत्री के सख्त निर्देश — सरकारी कार्यालयों की सुरक्षा हेतु बनेगी नई एसओपी
हरिद्वार महाकुंभ की तैयारियाँ तेज — केंद्रीय जल शक्ति मंत्रालय संग उत्तराखंड सरकार की रणनीतिक चर्चा

उत्तराखंड में बदला मौसम का मिजाज, तीन जिलों में बारिश-बर्फबारी का अंदेशा

उत्तरकाशी, चमोली और पिथौरागढ़ में आज बारिश की संभावना बनी हुई है

देहरादून: उत्तराखंड में पिछले कुछ दिनों से धूप खिल रही है, जिससे काफी राहत है। हालांकि अब प्रदेश में मौसम एक बार फिर करवट बदल सकता है। मौसम विभाग ने प्रदेश के तीन जिलों में बारिश का अनुमान जताया है। उच्च हिमालयी क्षेत्रों में बर्फबारी हो सकती है, जिससे ठंड में इजाफा होगा। जिन जिलों में आज बारिश की संभावना बनी हुई है, उनमें उत्तरकाशी, चमोली और पिथौरागढ़ जैसे जिले शामिल हैं। यहां ऊंचाई वाले इलाकों में बर्फबारी देखने को मिल सकती है, अन्य जिलों में भी कुछ जगहों पर आसमान में बादल छाए रहने की उम्मीद है।

3500 मीटर से अधिक ऊंचाई वाले क्षेत्रों में हल्की बर्फबारी देखने को मिल सकती है। मौसम विभाग के अनुसार प्रदेश में मौसम आमतौर पर सामान्य रहेगा, लेकिन कई जगह आंशिक बादल छाये रह सकते हैं। मंगलवार को मौसम विभाग ने किसी भी तरह की चेतावनी जारी नहीं की है, हालांकि 3 पहाड़ी जिलों में मौसम बदल सकता है। सोमवार को देहरादून समेत कुछ जनपदों में बादल छाए रहे, जिसके चलते तापमान में भी कमी देखी गई। तापमान में आ रहे उतार-चढ़ाव की वजह से मौसमी बीमारियों का कहर भी बढ़ गया है। अस्पतालों में मरीजों की भीड़ लगी है। मौसमी बीमारियों से बचने के लिए अपने स्वास्थ्य का विशेष ध्यान रखें।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back To Top