Breaking News
वित्त वर्ष 2024–25 में राज्य की अर्थव्यवस्था का आकार ₹3,81,889 करोड़ रहा।
मुख्य सचिव की अध्यक्षता में हुई व्यय-वित्त समिति की बैठक में विभिन्न विकास योजनाओं को स्वीकृति।
मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी ने नयार वैली फेस्टिवल का किया भव्य उद्घाटन
बेटियों की शिक्षा, सुरक्षा और रोजगार के लिए सरकार संकल्पबद्ध : मुख्यमंत्री
पलायन रोकथाम व सीमांत क्षेत्रों में रोजगार योजनाओं को तेज़ी से लागू करने के निर्देश
₹677.75 करोड़ की वार्षिक कार्ययोजना मंजूर, आजीविका सशक्तिकरण को मिली प्राथमिकता
रोपवे परियोजनाओं को रफ्तार — प्रथम बोर्ड बैठक में अहम फैसले
मुख्यमंत्री के सख्त निर्देश — सरकारी कार्यालयों की सुरक्षा हेतु बनेगी नई एसओपी
हरिद्वार महाकुंभ की तैयारियाँ तेज — केंद्रीय जल शक्ति मंत्रालय संग उत्तराखंड सरकार की रणनीतिक चर्चा

घरों और होटलों को स्यानाचटृी क्षेत्र में जलभराव से पहुंचा भारी नुकसान

उत्तरकाशी। गंगोत्री घाटी के धराली आपदा के बाद अब यमुनोत्री धाम के रास्ते में श्यानाचटृी के हालात बहुत नाजुक हैं। एसडीएम बृजेश तिवारी ने बताया कि यमुनोत्री धाम के मुख्य मार्ग पर स्यानाचटृी क्षेत्र में जलभराव से स्थानीय घरों और होटलों को भारी नुकसान पहुँचा है।
यमुना पर भारी भूस्खलन से यमुना पर झील बन रहे हैं और टूट भी रही है जिसके चलते झील बनने से भारी नुकसान हो रहा है। दूसरी ओर, खरादी क्षेत्र में हुए पहाड़ी धसाव के कारण लगभग दस होटल और कई परिवारों के मकान गंभीर खतरे की चपेट में आ गए हैं। यह स्थिति अत्यंत चिंताजनक है और तत्काल कदम उठाने की आवश्यकता है।
बड़कोट एसडीएम ने बताया कि स्यानाचटृी में राहत एवं बचाव कार्य को तेजी से आगे बढ़ाने के लिए विशेष टीमें मौके पर भेजी गई हैं। साथ ही, खरादी क्षेत्र में हुए भू—धसाव का स्थलीय निरीक्षण करने और ठोस कदम उठाने के लिए उच्च स्तरीय दल भी रवाना किया जा रहा है। सरकार की हर कोशिश है कि जनता की सुरक्षा प्राथमिकता में हो।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back To Top