Breaking News
देहरादून में ओएनजीसी के आतिथ्य में पीएसपीबी बास्केटबॉल और वॉलीबॉल चैम्पियनशिप का आगाज़।
वित्त वर्ष 2024–25 में राज्य की अर्थव्यवस्था का आकार ₹3,81,889 करोड़ रहा।
मुख्य सचिव की अध्यक्षता में हुई व्यय-वित्त समिति की बैठक में विभिन्न विकास योजनाओं को स्वीकृति।
मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी ने नयार वैली फेस्टिवल का किया भव्य उद्घाटन
बेटियों की शिक्षा, सुरक्षा और रोजगार के लिए सरकार संकल्पबद्ध : मुख्यमंत्री
पलायन रोकथाम व सीमांत क्षेत्रों में रोजगार योजनाओं को तेज़ी से लागू करने के निर्देश
₹677.75 करोड़ की वार्षिक कार्ययोजना मंजूर, आजीविका सशक्तिकरण को मिली प्राथमिकता
रोपवे परियोजनाओं को रफ्तार — प्रथम बोर्ड बैठक में अहम फैसले
मुख्यमंत्री के सख्त निर्देश — सरकारी कार्यालयों की सुरक्षा हेतु बनेगी नई एसओपी

प्रियंका गांधी की रैलियों के बाद कांग्रेसमय होगा उत्तराखंड – राजीव महर्षि

देहरादून। उत्तराखंड प्रदेश कांग्रेस कमेटी के मुख्य मीडिया समन्वयक राजीव महर्षि ने कहा कि कांग्रेस महासचिव श्रीमती प्रियंका गांधी की शनिवार को होने वाली रैलियों के बाद कांग्रेस का चुनाव प्रचार अभियान चरम पर पहुंच जाएगा। उन्होंने दावा किया कि अभी तक कांग्रेस के पक्ष में चल रहा अंडर करंट कल से सतह पर आ जाएगा। महर्षि ने कहा कि महंगाई और बेरोजगारी से त्रस्त जनता बदलाव का मन बना चुकी है और जनता 19 अप्रैल को अपना फैसला ईवीएम में चुपचाप बंद करने जा रही है और चार जून को जब ईवीएम खुलेगी तो चार सौ पार का नारा जपने वालों का बुखार भी अपने आप उतर जायेगा।

महर्षि ने कहा कि लोग आपसी भाईचारा और संबंधों की खातिर खुल कर नहीं बोल रहे हैं लेकिन आपसी बातचीत में अपने हृदय के उदगार व्यक्त करते हुए कांग्रेस की सफलता की कामना कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि उत्तराखंड में अंकिता भंडारी की हत्या, बढ़ती बेरोजगारी से त्रस्त लोग नौकरी बेचने वालों को संरक्षण, हाकम सिंह जैसे तत्वों को पालने वालों को सबक सिखाने का मन बना चुके हैं और कल रामनगर तथा रुड़की में श्रीमती प्रियंका गांधी की रैलियों के बाद इसका भरोसा सत्तारूढ़ दल को भी हो जायेगा। उन्होंने कहा कि कांग्रेस के न्याय पत्र पर प्रदेश के आम लोग अपना भरोसा जता रहे हैं और पिछले दस साल में हुई देश की दुर्दशा के कारण बदलाव की इबारत लिखने जा रहे हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back To Top