Breaking News
देहरादून में ओएनजीसी के आतिथ्य में पीएसपीबी बास्केटबॉल और वॉलीबॉल चैम्पियनशिप का आगाज़।
वित्त वर्ष 2024–25 में राज्य की अर्थव्यवस्था का आकार ₹3,81,889 करोड़ रहा।
मुख्य सचिव की अध्यक्षता में हुई व्यय-वित्त समिति की बैठक में विभिन्न विकास योजनाओं को स्वीकृति।
मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी ने नयार वैली फेस्टिवल का किया भव्य उद्घाटन
बेटियों की शिक्षा, सुरक्षा और रोजगार के लिए सरकार संकल्पबद्ध : मुख्यमंत्री
पलायन रोकथाम व सीमांत क्षेत्रों में रोजगार योजनाओं को तेज़ी से लागू करने के निर्देश
₹677.75 करोड़ की वार्षिक कार्ययोजना मंजूर, आजीविका सशक्तिकरण को मिली प्राथमिकता
रोपवे परियोजनाओं को रफ्तार — प्रथम बोर्ड बैठक में अहम फैसले
मुख्यमंत्री के सख्त निर्देश — सरकारी कार्यालयों की सुरक्षा हेतु बनेगी नई एसओपी

Uttarakhand: बर्फबारी और बारिश के आसार, बदलने वाला है मौसम का मिजाज!

देहरादून। उत्तराखण्ड में एक बार फिर मौसम का मिजाज बदलने वाला है। मौसम विभाग की मानें तो आज या कल 18 फरवरी को मौसम में बदलाव आ सकता है। इस दौरान झमाझम बारिश और बर्फबारी होने के आसार बताए गए हैं। उत्तराखंड में फरवरी महीने के पहले हफ्ते में कुछ दिन हुई बारिश और बर्फबारी के बाद अब तीसरे हफ्ते में एक बार फिर वही दौर वापस लौटने जा रहा है। मौसम विभाग की मानें तो राज्य में 18 फरवरी से 22 फरवरी तक भारी बारिश ओलावृष्टि और पर्वतीय जनपदों में भारी बर्फबारी भी देखने को मिल सकती है। खास बात यह है कि इस साल बारिश के सीजन में प्रदेशवासियों को बौछारों का इंतजार था, लेकिन इस बार बहुत कम बारिश और बर्फबारी देखने को मिली है। उधर बसंत का महीना शुरू हो चुका है और अब फिर से बारिश और बर्फबारी का दौर भी लौटता हुआ दिखाई दे रहा है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back To Top