Breaking News
वित्त वर्ष 2024–25 में राज्य की अर्थव्यवस्था का आकार ₹3,81,889 करोड़ रहा।
मुख्य सचिव की अध्यक्षता में हुई व्यय-वित्त समिति की बैठक में विभिन्न विकास योजनाओं को स्वीकृति।
मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी ने नयार वैली फेस्टिवल का किया भव्य उद्घाटन
बेटियों की शिक्षा, सुरक्षा और रोजगार के लिए सरकार संकल्पबद्ध : मुख्यमंत्री
पलायन रोकथाम व सीमांत क्षेत्रों में रोजगार योजनाओं को तेज़ी से लागू करने के निर्देश
₹677.75 करोड़ की वार्षिक कार्ययोजना मंजूर, आजीविका सशक्तिकरण को मिली प्राथमिकता
रोपवे परियोजनाओं को रफ्तार — प्रथम बोर्ड बैठक में अहम फैसले
मुख्यमंत्री के सख्त निर्देश — सरकारी कार्यालयों की सुरक्षा हेतु बनेगी नई एसओपी
हरिद्वार महाकुंभ की तैयारियाँ तेज — केंद्रीय जल शक्ति मंत्रालय संग उत्तराखंड सरकार की रणनीतिक चर्चा

भारी बारिश के चलते यूपीसीएल हाई अलर्ट पर, राज्यभर में डिजास्टर रिस्पांस टीमें तैनात

देहरादून: उत्तराखंड में लगातार हो रही भारी बारिश के बीच विद्युत व्यवस्था को सुचारु बनाए रखने के लिए उत्तराखंड पावर कॉरपोरेशन लिमिटेड (यूपीसीएल) हाई अलर्ट मोड पर है। राज्य के सभी जिलों में डिजास्टर रिस्पांस टीमें तैनात की गई हैं और सभी नियंत्रण कक्षों को सतर्क रहने के निर्देश दिए गए हैं।

यूपीसीएल के प्रबंध निदेशक अनिल कुमार ने भारी वर्षा और प्रतिकूल मौसम को देखते हुए सभी फील्ड स्टाफ को उच्च सतर्कता बरतने के निर्देश दिए हैं। उन्होंने कहा कि आपदा जैसी परिस्थितियों में विद्युत आपूर्ति बनाए रखना एक चुनौतीपूर्ण कार्य है, लेकिन सभी अधिशासी अभियंता, सहायक अभियंता और अवर अभियंता अपने क्षेत्रों में लगातार गश्त और निरीक्षण कर रहे हैं।

सावधानी और सुरक्षा के सख्त निर्देश

प्रबंध निदेशक ने कहा कि किसी भी विद्युत अवरोध, पोल गिरने या तार टूटने की सूचना तत्काल मुख्यालय और संबंधित नियंत्रण कक्ष को भेजी जा रही है। लाइन स्टाफ और फील्ड इंजीनियरों को सुरक्षा उपकरणों का अनिवार्य रूप से उपयोग करने और आपूर्ति बहाली के दौरान वर्षा, आंधी या भूस्खलन प्रभावित क्षेत्रों में विशेष सावधानी बरतने के निर्देश दिए गए हैं।

जनता से सहयोग की अपील

अनिल कुमार ने आम उपभोक्ताओं से भी सहयोग की अपील करते हुए कहा है कि प्रतिकूल मौसम की स्थिति में सतर्क रहें और बिजली के खंभों, टूटे तारों या गिरे हुए पोल से दूर रहें। उन्होंने कहा: “टूटे या गिरे हुए बिजली के तारों को न छुएं, न हटाने का प्रयास करें। गीले हाथों से किसी भी विद्युत उपकरण का प्रयोग न करें।”

किसी भी विद्युत दुर्घटना या अवरोध की स्थिति में उपभोक्ता यूपीसीएल के टोल फ्री नंबर 1912 या नजदीकी बिजली घर पर तत्काल संपर्क करें।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back To Top