Breaking News
वित्त वर्ष 2024–25 में राज्य की अर्थव्यवस्था का आकार ₹3,81,889 करोड़ रहा।
मुख्य सचिव की अध्यक्षता में हुई व्यय-वित्त समिति की बैठक में विभिन्न विकास योजनाओं को स्वीकृति।
मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी ने नयार वैली फेस्टिवल का किया भव्य उद्घाटन
बेटियों की शिक्षा, सुरक्षा और रोजगार के लिए सरकार संकल्पबद्ध : मुख्यमंत्री
पलायन रोकथाम व सीमांत क्षेत्रों में रोजगार योजनाओं को तेज़ी से लागू करने के निर्देश
₹677.75 करोड़ की वार्षिक कार्ययोजना मंजूर, आजीविका सशक्तिकरण को मिली प्राथमिकता
रोपवे परियोजनाओं को रफ्तार — प्रथम बोर्ड बैठक में अहम फैसले
मुख्यमंत्री के सख्त निर्देश — सरकारी कार्यालयों की सुरक्षा हेतु बनेगी नई एसओपी
हरिद्वार महाकुंभ की तैयारियाँ तेज — केंद्रीय जल शक्ति मंत्रालय संग उत्तराखंड सरकार की रणनीतिक चर्चा

44 शराब पेटी सहित हरियाणा के दो तस्कर गिरफ्तार, एक फरार

शराब निकाय चुनाव में वोटरों का गला तर करने के लिए लायी जा रही थी

हरिद्वार। निकाय चुनाव में वोटरों का गला तर करने के लिए हरियाणा से तस्करी कर लाई जा रही 44 पेटी अंग्रेजी शराब के साथ पुलिस ने दो तस्करों को गिरफ्तार कर लिया है। हालांकि इस दौरान एक तस्कर भाग निकलने में सफल रहा जिसकी तलाश जारी है।
जानकारी के अनुसार बीते रोज थाना कलियर पुलिस को सूचना मिली कि क्षेत्र में कुछ शराब तस्कर भारी मात्रा में शराब की खेप सहित आने वाले है। सूचना पर कार्यवाही करते हुए पुलिस ने क्षेत्र में चैकिंग अभियान चला दिया। इस दौरान पुलिस को इमली खेड़ा भगवानपुर रोड पर एक संदिग्ध इनोवा कार आती हुई दिखायी दी। पुलिस ने जब उसे रूकने का इशारा किया तो कार चालक कार को भगा ले गया। इस पर पुलिस ने कार का पीछा कर उसे रोका और कार से 2 संदिग्धों को हिरासत में लेते हुए उनके कब्जे से 44 पेटी हरियाणा मार्का अंग्रेजी शराब (हरियाणा में निर्मित) बरामद की। हालांकि इस दौरान एक आरोपी अंधेरे का फायदा उठाकर मौके से फरार हो गया जिसकी तलाश की जा रही है।
पूछताछ करने पर आरोपियों ने बताया गया कि यह शराब अलग—अलग जगह इकट्ठा कर नगर निकाय चुनाव के अलग—अलग प्रत्याशियों को देने के लिए लाई गई थी। बरामदगी के आधार पर पकड़े गए दोनों तस्करों एवं एक अन्य फरार तस्कर के खिलाफ थाना कलियर पर मुकदमा आबकारी अधिनियम पंजीकृत किया गया है। गिरफ्तार तस्करों के नाम सनी पुत्र सोमपाल व पारस पुत्र मनोज निवासी ग्राम राम खेड़ी थाना बिलासपुर यमुनानगर हरियाणा बताये जा रहे है। वहीं फरार हुए तस्कर का नाम शुभम पुत्र नामालूम निवासी संदेह थाना बिलासपुर यमुनानगर हरियाणा बताया गया है।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back To Top