Breaking News
वित्त वर्ष 2024–25 में राज्य की अर्थव्यवस्था का आकार ₹3,81,889 करोड़ रहा।
मुख्य सचिव की अध्यक्षता में हुई व्यय-वित्त समिति की बैठक में विभिन्न विकास योजनाओं को स्वीकृति।
मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी ने नयार वैली फेस्टिवल का किया भव्य उद्घाटन
बेटियों की शिक्षा, सुरक्षा और रोजगार के लिए सरकार संकल्पबद्ध : मुख्यमंत्री
पलायन रोकथाम व सीमांत क्षेत्रों में रोजगार योजनाओं को तेज़ी से लागू करने के निर्देश
₹677.75 करोड़ की वार्षिक कार्ययोजना मंजूर, आजीविका सशक्तिकरण को मिली प्राथमिकता
रोपवे परियोजनाओं को रफ्तार — प्रथम बोर्ड बैठक में अहम फैसले
मुख्यमंत्री के सख्त निर्देश — सरकारी कार्यालयों की सुरक्षा हेतु बनेगी नई एसओपी
हरिद्वार महाकुंभ की तैयारियाँ तेज — केंद्रीय जल शक्ति मंत्रालय संग उत्तराखंड सरकार की रणनीतिक चर्चा

उपनलकर्मियों का विभिन्न मांगो को लेकर सचिवालय कूच

देहरादून। समान वेतन व नियमितीकरण सहित अन्य मांगों को लेकर उपनलकर्मियों ने आज सचिवालय कूच किया। उपनल कर्मियों को कहना है कि यदि उनकी मांगों पर सरकार द्वारा शाम तक कोई निर्णय नहीं लिया जाता तो वह अनिश्चितकालीन हड़ताल के लिए बाध्य होगें।
अपने पूर्व घोषित कार्यक्रम के तहत आज उपनलकर्मी परेड मैदान में एकत्रित हुए। जहंा से उन्होने जुलूस की शक्ल में सचिवालय कूच किया। हालांकि पुलिस ने उन्हे सचिवालय से पहले ही सुभाष रोड पर बैरिकेंटिग लगाकर रोक दिया गया। इस दौरान उपनलकर्मियों और पुलिस बल के बीच हल्की फुलकी झड़प भी हुई। जिसके बाद उपनलकर्मी वहीं सड़क पर धरना देकर बैठ गये और उन्होने सरकार के खिलाफ नारेबाजी शुरू कर दी।
उपनल संयुक्त मोर्चा के प्रदेश संयोजक विनोद गोदियाल ने बताया कि नैनीताल हाईकोर्ट का वर्ष 2018 के आदेश लागू कर समान कार्य के लिए समान वेतन व नियमितीकरण की मांग को लेकर उपनल कर्मियों द्वारा सचिवालय कूच किया गया है। उन्होंने कहा कि सरकार और सरकार के कोई भी प्रतिनिधि यदि शाम तक उन्हे वार्ता के लिए नहीं बुलाते हैं, और या वह कोई ठोस निर्णय नहीं लेते हैं तो सभी उपनल कर्मचारी अनिश्चितकालीन हड़ताल के लिए बाध्य हो जाएंगे। जिसकी जिम्मेदारी शासन—प्रशासन की होगी। समाचार लिखे जाने तक उपनलकर्मियों को धरना प्रदर्शन जारी था।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back To Top