Breaking News
देहरादून में ओएनजीसी के आतिथ्य में पीएसपीबी बास्केटबॉल और वॉलीबॉल चैम्पियनशिप का आगाज़।
वित्त वर्ष 2024–25 में राज्य की अर्थव्यवस्था का आकार ₹3,81,889 करोड़ रहा।
मुख्य सचिव की अध्यक्षता में हुई व्यय-वित्त समिति की बैठक में विभिन्न विकास योजनाओं को स्वीकृति।
मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी ने नयार वैली फेस्टिवल का किया भव्य उद्घाटन
बेटियों की शिक्षा, सुरक्षा और रोजगार के लिए सरकार संकल्पबद्ध : मुख्यमंत्री
पलायन रोकथाम व सीमांत क्षेत्रों में रोजगार योजनाओं को तेज़ी से लागू करने के निर्देश
₹677.75 करोड़ की वार्षिक कार्ययोजना मंजूर, आजीविका सशक्तिकरण को मिली प्राथमिकता
रोपवे परियोजनाओं को रफ्तार — प्रथम बोर्ड बैठक में अहम फैसले
मुख्यमंत्री के सख्त निर्देश — सरकारी कार्यालयों की सुरक्षा हेतु बनेगी नई एसओपी

छात्र की सड़क दुर्घटना में मौत

पौड़ी। सड़क दुर्घटना में आज सुबह बाइक सवार एक छात्र के अनियंत्रित होकर नदी मेंं गिर जाने से उसकी मौके पर ही मौत हो गयी। जानकारी मिलने पर ग्रामीणों ने उसे बाहर निकाला और अस्पताल पहुंचाया जहंा चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया है।
जानकारी के अनुसार आज सुबह करीब 7.30 बजे आर्यन कुमार पुत्र जितेन्द्र कुमार ग्राम रीठाधार अपने सहपाठी सुजल के साथ बाइक पर सवार होकर राजकीय इंटर कालेज स्यूंसी जा रहा था। आर्यन बाइक पर पीछे बैठा था। हाइवे 309 पर पंचपुरी पुल के पास बाइक अनियंत्रित होकर पैराफिट से टकरा गई। जिससे आर्यन छिटककर पूर्वी नयार नदी में जा गिरा। बरसात के कारण नयार नदी उफान पर है। आर्यन को 2 किलोमीटर दूर बंगारगांव के पास ग्रामीणों ने नदी से निकाला और उसे प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र बैजरो लाया गया जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। पुलिस के मुताबिक बाइक सुजल चला रहा था जो कि सड़क पर ही गिर गया जबकि पीछे बैठा आर्यन छिटक कर नदी में जा गिरा। मृतक छात्र कक्षा 9वीं का छात्र था। सूचना मिलते ही थलीसैण पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम की कार्रवाई शुरू कर दी है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back To Top