Breaking News
वित्त वर्ष 2024–25 में राज्य की अर्थव्यवस्था का आकार ₹3,81,889 करोड़ रहा।
मुख्य सचिव की अध्यक्षता में हुई व्यय-वित्त समिति की बैठक में विभिन्न विकास योजनाओं को स्वीकृति।
मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी ने नयार वैली फेस्टिवल का किया भव्य उद्घाटन
बेटियों की शिक्षा, सुरक्षा और रोजगार के लिए सरकार संकल्पबद्ध : मुख्यमंत्री
पलायन रोकथाम व सीमांत क्षेत्रों में रोजगार योजनाओं को तेज़ी से लागू करने के निर्देश
₹677.75 करोड़ की वार्षिक कार्ययोजना मंजूर, आजीविका सशक्तिकरण को मिली प्राथमिकता
रोपवे परियोजनाओं को रफ्तार — प्रथम बोर्ड बैठक में अहम फैसले
मुख्यमंत्री के सख्त निर्देश — सरकारी कार्यालयों की सुरक्षा हेतु बनेगी नई एसओपी
हरिद्वार महाकुंभ की तैयारियाँ तेज — केंद्रीय जल शक्ति मंत्रालय संग उत्तराखंड सरकार की रणनीतिक चर्चा

खाई में कार गिरने से, छह की मौत

जौनसार में हुई दुर्घटना

त्यूणी,चकराता। थाना त्यूणी के अटाल मार्ग पर हणस्नू गांव के पास एक आल्टो वाहन गहरी खाई में गिर गया है। दुर्घटना में कार सवार 6 व्यक्तियों की मौके पर ही मृत्यू हो गयी। एक व्यक्ति गम्भीर रूप से घायल हो गया, जिसे रेस्क्यू कर पुलिस टीम द्वारा प्रार्थमिक उपचार हेतु राजकीय प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्र त्यूणी भेजा गया। मृतकों के शवों को पुलिस द्वारा एसडीआरएफ तथा स्थानीय लोगों की सहायता से खाई से बाहर निकाला गया।

थाना त्यूणी से पुलिस बल तथा एसडीआरएफ की टीमें तत्काल घटना स्थल पर पहुंची तथा राहत एवं बचाव कार्य प्रारम्भ किया। मिली जानकारी के मुताबिक आल्टो वाहन संख्या: यू0के0-07-डीयू-4719 जो पंद्राणु हिमाचल से दसौं जा रही थी, हणस्यूं गांव के पास अनियंत्रित होकर गहरी खाई में गिर गई। मृतकों के पंचायतनामें की कार्यवाही कर शवों को अग्रिम कर्यावाही हेतु रा0प्रा0 स्वा0 केन्द्र त्यूणी भेजा गया।

मृतकों में संजू उम्र 35 वर्ष निवासी: ग्रा0 सेंज पो0 पंद्राणु, तहसील जुब्बल शिमला, हिमाचल प्रदेश, सूरज उम्र 35 वर्ष, शीतल पत्नी सूरज उम्र 25 वर्ष सजंना पुत्री सविता देवी उम्र 21 वर्ष निवासी,दिव्यांश पुत्र जीत बहादुर उम्र 10 वर्ष, यश पुत्र सूरज उम्र 5 वर्ष निवासी, ग्रा0 सेंज पो0 पंद्राणु, तहसील जुब्बल शिमला, हिमाचल प्रदेश हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back To Top