Breaking News
वित्त वर्ष 2024–25 में राज्य की अर्थव्यवस्था का आकार ₹3,81,889 करोड़ रहा।
मुख्य सचिव की अध्यक्षता में हुई व्यय-वित्त समिति की बैठक में विभिन्न विकास योजनाओं को स्वीकृति।
मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी ने नयार वैली फेस्टिवल का किया भव्य उद्घाटन
बेटियों की शिक्षा, सुरक्षा और रोजगार के लिए सरकार संकल्पबद्ध : मुख्यमंत्री
पलायन रोकथाम व सीमांत क्षेत्रों में रोजगार योजनाओं को तेज़ी से लागू करने के निर्देश
₹677.75 करोड़ की वार्षिक कार्ययोजना मंजूर, आजीविका सशक्तिकरण को मिली प्राथमिकता
रोपवे परियोजनाओं को रफ्तार — प्रथम बोर्ड बैठक में अहम फैसले
मुख्यमंत्री के सख्त निर्देश — सरकारी कार्यालयों की सुरक्षा हेतु बनेगी नई एसओपी
हरिद्वार महाकुंभ की तैयारियाँ तेज — केंद्रीय जल शक्ति मंत्रालय संग उत्तराखंड सरकार की रणनीतिक चर्चा

इस वेबसाइट पर करे पंजीकरण,चारधाम यात्रा के लिए ऑनलाइन पूजा बुकिंग शुरू

मंदिर समिति की अधिकारिक वेबसाइट https://badrinath -kedarath.gov.in पर करें पंजीकरण

देहरादून। श्री बदरीनाथ-केदारनाथ मंदिर समिति ने अपनी अधिकारिक वेबसाइट https://badrinath -kedarath.gov.in में इस यात्रावर्ष 2024 हेतु आनलाइन पूजाओं की बुकिंग शुरू कर दी है। उल्लेखनीय है पर्यटन विभाग द्वारा आज से चारधाम हेतु तीर्थयात्रियों का पंजीकरण भी शुरू हो गया है। श्री बदरीनाथ-केदारनाथ मंदिर समिति ( बीकेटीसी ) मुख्य कार्याधिकारी योगेन्द्र सिंह ने बताया कि श्रद्धालुजनों की सुविधा के लिए आन लाईन पूजाओं की बुकिंग दिनांक 15 अप्रैल से 30 जून तक के लिए शुरू की गयी है।

श्री बदरीनाथ धाम की पूजाओं में मुख्य रूप से भगवान बदरीविशाल की ब्रह्म मुहूर्त में होने वाली महाभिषेक एवं अभिषेक पूजा के अलावा वेद पाठ, गीता पाठ, विष्णु सहस्रनामावली, तथा शायंकालीन स्वर्ण आरती, चांदी आरती तथा शायंकालीन गीत गोविंद पाठ एवं भगवान बदरीविशाल की शयन आरती एवं दीर्घकालिक अवधि की पूजायें शामिल है। इसी तरह श्री केदारनाथ मंदिर में षोडशोपचार पूजा-अर्चना, रूद्राभिषेक तथा शायंकालीन आरती सहित दीर्घकालिक पूजायें शामिल है। इसके अलावा श्रद्धालुजन स्वेच्छा से आन लाइन डोनेशन भी कर सकते है।

बीकेटीसी मीडिया प्रभारी डा.हरीश गौड़ ने बताया कि पिछले यात्रा वर्ष 2023 में श्री बदरीनाथ धाम में 19700 लोगों ने पूजाओं की बुकिंग हुई तथा श्री केदारनाथ हेतु 20 हजार से अधिक श्रद्धालुओं ने ऑनलाइन पूजाओं की बुकिंग की तथा बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं ने आनलाइन डोनेशन भी किया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back To Top