Breaking News
वित्त वर्ष 2024–25 में राज्य की अर्थव्यवस्था का आकार ₹3,81,889 करोड़ रहा।
मुख्य सचिव की अध्यक्षता में हुई व्यय-वित्त समिति की बैठक में विभिन्न विकास योजनाओं को स्वीकृति।
मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी ने नयार वैली फेस्टिवल का किया भव्य उद्घाटन
बेटियों की शिक्षा, सुरक्षा और रोजगार के लिए सरकार संकल्पबद्ध : मुख्यमंत्री
पलायन रोकथाम व सीमांत क्षेत्रों में रोजगार योजनाओं को तेज़ी से लागू करने के निर्देश
₹677.75 करोड़ की वार्षिक कार्ययोजना मंजूर, आजीविका सशक्तिकरण को मिली प्राथमिकता
रोपवे परियोजनाओं को रफ्तार — प्रथम बोर्ड बैठक में अहम फैसले
मुख्यमंत्री के सख्त निर्देश — सरकारी कार्यालयों की सुरक्षा हेतु बनेगी नई एसओपी
हरिद्वार महाकुंभ की तैयारियाँ तेज — केंद्रीय जल शक्ति मंत्रालय संग उत्तराखंड सरकार की रणनीतिक चर्चा

गुरुद्वारा नानकमत्ता के डेरा प्रमुख तरसेम सिंह की हत्या से कानून व्यवस्था पर उठे सवाल

गुरुद्वारे में चुनाव कानून व्यवस्था के दावे के बीच गोलियों की तड़तड़ाहट

डीजीपीहत्या के पीछे की साजिश का खुलासा किया जाएगा

नानकमत्ता। लोकसभा चुनाव के शोरगुल के बीच उत्तराखंड के प्रसिद्ध तीर्थ स्थल नानकमत्ता गुरुद्वारा के डेरा प्रमुख तरसेम सिंह की गुरुवार की सुबह गोली मार कर हत्या कर दी। दोनों शूटर सिख समुदाय से बताए जा रहे है। हत्याकांड को सुबह लगभग सवा छह बजे अंजाम दिया गया। इस हत्याकांड से इलाके में दहशत फैल गयी। दोनों हत्यारे मोटरसाइकिल पर आए थे। और गुरुद्वारा कैंपस में कुर्सी पर बैठे डेरा प्रमुख की हत्या कर दी। चुनाव में चुस्त चाक चौबंद व्यवस्था होने के बावजूद इस घटना ने पुलिस की मुस्तैदी पर सवाल खड़े कर दिए।

हत्या के बाद दोनों हत्यारे मोटर साइकिल से भाग गए। गुरुद्वारे परिसर में गोली की आवाज सुन अन्य सेवादार डेरा प्रमुख के पास पहुंचे। और उन्हेँ हॉस्पिटल ले गए। जहां चिकित्सकों ने उन्हें मृत घोषित किया। घटना की सूचना मिलते ही एसएसपी मंजूनाथ टीसी मौके पर पहुंचे।
डीजीपी अभिनव कुमार ने पूरे मामले का संज्ञान लेते हुए हत्याकांड के खुलासे के लिए एसआईटी गठित कर दी है। एसटीएफ को भी जिम्मेदारी सौंपी गई है। उन्होंने कहा कि जल्द ही हत्या के पीछे की साजिश का खुलासा किया जाएगा।

गौरतलब है कि इन दिनों लोकसभा चुनाव को देखते हुए कई जगह सघन चेकिंग के दावा किया जा रहा है। ऐसे में दोनों शूटर खुलेआम मोटर साइकिल में हथियार लहराते हुए गुरुद्वारे कैंपस में दाखिल होने के बाद फरार हो गए। इससे जघन्य हत्याकांड ने उधमसिंहनगर जिले की पुलिस चेकिंग अभियान पर भी सवाल उठा दिए हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back To Top