Breaking News
वित्त वर्ष 2024–25 में राज्य की अर्थव्यवस्था का आकार ₹3,81,889 करोड़ रहा।
मुख्य सचिव की अध्यक्षता में हुई व्यय-वित्त समिति की बैठक में विभिन्न विकास योजनाओं को स्वीकृति।
मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी ने नयार वैली फेस्टिवल का किया भव्य उद्घाटन
बेटियों की शिक्षा, सुरक्षा और रोजगार के लिए सरकार संकल्पबद्ध : मुख्यमंत्री
पलायन रोकथाम व सीमांत क्षेत्रों में रोजगार योजनाओं को तेज़ी से लागू करने के निर्देश
₹677.75 करोड़ की वार्षिक कार्ययोजना मंजूर, आजीविका सशक्तिकरण को मिली प्राथमिकता
रोपवे परियोजनाओं को रफ्तार — प्रथम बोर्ड बैठक में अहम फैसले
मुख्यमंत्री के सख्त निर्देश — सरकारी कार्यालयों की सुरक्षा हेतु बनेगी नई एसओपी
हरिद्वार महाकुंभ की तैयारियाँ तेज — केंद्रीय जल शक्ति मंत्रालय संग उत्तराखंड सरकार की रणनीतिक चर्चा

हिस्ट्रीशीटर छुड़ाने गयी भीड़ पर पुलिस ने फटकारी लाठियां

हरिद्वार। हिस्ट्रीशीटर की गिरफ्तारी के बाद उसे छुड़वाने कोतवाली मंगलौर पहुंची समर्थकों की भीड़ को पुलिस ने लाठी फटकार कर भगा दिया गया। गिरफ्तार हिस्ट्रीशीटर लंबे समय से फरार चल रहा था जो चुनाव प्रचार के लिए क्षेत्र में पहुंचा था।
जानकारी के अनुसार मंगलौर कोतवाली क्षेत्र के लंढौरा निवासी सुभान हिस्ट्रीशीटर है और वह किसी मामले में लंबे समय से फरार चल रहा था। आज पुलिस को सूचना मिली कि आरोपी क्षेत्र में घूम रहा है। जिसके परिवार को कोई सदस्य निकाय चुनाव में उम्मीदवार है और वह प्रचार के लिए क्षेत्र में सक्रिय है। पुलिस ने आरोपी की गिरफ्तारी के प्रयास शुरू किए और उसे गिरफ्तार कर कोतवाली ले आई। इसके साथ ही मंगलौर कोतवाली में सुभान को छुड़वाने के लिए काफी संख्या में लोग एकत्र हो गए। पुलिस ने अचार संहिता का हवाला देते हुए उन्हें समझाकर वापस जाने की बात कही। लेकिन काफी समझाने के बाद भी वह नहीं माने और आक्रोशित होने लगे। बाद में पुलिस ने उन्हें लाठियां फटकार कर भगाया। बताया गया है कि कुछ वाहन भी पुलिस ने कब्जे में लिए हैं। वहीं इस संबंध में एसएसआई रफत अली का कहना है कि हिस्ट्रीशीटर लंबे समय से फरार था जिसकी गिरफ्तारी की गयी है और लोग उसे छुड़वाने के लिए दबाव बना रहे थे जिन्हें कोतवाली से बाहर निकालने के लिए हल्का बल प्रयोग करना पड़ा है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back To Top