Breaking News
गृहमंत्री अमित शाह ने उत्तराखंड में नव आरक्षियों को दिए नियुक्ति पत्र, 162 शरणार्थियों को मिला भारतीय नागरिकता प्रमाणपत्र
केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह का बयान: केदारनाथ से कन्याकुमारी तक घुसपैठियों पर होगी कार्रवाई
देश विकास और सुशासन के नए अध्याय रच रहा है : मुख्यमंत्री धामी
देवभूमि उत्तराखंड पहुंचे केंद्रीय गृह मंत्री श्री अमित शाह, जौलीग्रांट एयरपोर्ट पर हुआ भव्य स्वागत
देहरादून में ओएनजीसी के आतिथ्य में पीएसपीबी बास्केटबॉल और वॉलीबॉल चैम्पियनशिप का आगाज़।
वित्त वर्ष 2024–25 में राज्य की अर्थव्यवस्था का आकार ₹3,81,889 करोड़ रहा।
मुख्य सचिव की अध्यक्षता में हुई व्यय-वित्त समिति की बैठक में विभिन्न विकास योजनाओं को स्वीकृति।
मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी ने नयार वैली फेस्टिवल का किया भव्य उद्घाटन
बेटियों की शिक्षा, सुरक्षा और रोजगार के लिए सरकार संकल्पबद्ध : मुख्यमंत्री

श्री बद्रीनाथ धाम में कोतवाली का विधिवत शुभारम्भ : चारधाम यात्रा

  • पुलिस सुरक्षित यात्रा हेतु तैयार

चमोली। चारधाम यात्रा 2025 को निर्विघ्न और सकुशल रूप से सम्पन्न करवाने के उद्देश्य से चमोली पुलिस ने अपनी कमर कस ली है। इसी क्रम में, भगवान श्री बद्रीनाथ जी के कपाट खुलने से ठीक पहले, आज 28 अप्रैल को कोतवाली श्री बद्रीनाथ का विधिवत शुभारम्भ किया गया।


पुलिस अधीक्षक सर्वेश पंवार के निर्देशन में पूजा पाठ सम्पन्न हुआ। कोतवाली के उद्घाटन से पूर्व, पुलिस कर्मियों ने परिसर में श्रमदान कर उसे व्यवस्थित और स्वच्छ बनाया। ज्ञात हो कि श्री बद्रीनाथ जी के कपाट 4 मई को खुलने वाले हैं। यात्रा प्रारंभ होने से पूर्व ही पुलिस प्रशासन ने अपनी तैयारियाँ तेज कर दी हैं। यात्रा के दौरान सुरक्षा व्यवस्था और यात्रियों की सुविधा सुनिश्चित करने हेतु पर्याप्त मात्रा में पुलिस बल श्री बद्रीनाथ धाम भेजा गया है। कोतवाली के संचालन हेतु उप निरीक्षक नवनीत भंडारी को थानाध्यक्ष नियुक्त किया गया है। पुलिस चारधाम यात्रा हेतु पधारने वाले समस्त यात्रियों व श्रद्धालुओं का हार्दिक स्वागत एवं अभिनंदन करती है। पुलिस प्रशासन श्रद्धालुओ की सुरक्षित और सुखद यात्रा सुनिश्चित करने के लिए प्रतिबद्ध है। कोतवाली का शुभारम्भ इसी प्रतिबद्धता का एक महत्वपूर्ण कदम है, जो यात्रा के दौरान सुरक्षा व्यवस्था को और सुदृढ़ बनाएगा

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back To Top