Breaking News
वित्त वर्ष 2024–25 में राज्य की अर्थव्यवस्था का आकार ₹3,81,889 करोड़ रहा।
मुख्य सचिव की अध्यक्षता में हुई व्यय-वित्त समिति की बैठक में विभिन्न विकास योजनाओं को स्वीकृति।
मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी ने नयार वैली फेस्टिवल का किया भव्य उद्घाटन
बेटियों की शिक्षा, सुरक्षा और रोजगार के लिए सरकार संकल्पबद्ध : मुख्यमंत्री
पलायन रोकथाम व सीमांत क्षेत्रों में रोजगार योजनाओं को तेज़ी से लागू करने के निर्देश
₹677.75 करोड़ की वार्षिक कार्ययोजना मंजूर, आजीविका सशक्तिकरण को मिली प्राथमिकता
रोपवे परियोजनाओं को रफ्तार — प्रथम बोर्ड बैठक में अहम फैसले
मुख्यमंत्री के सख्त निर्देश — सरकारी कार्यालयों की सुरक्षा हेतु बनेगी नई एसओपी
हरिद्वार महाकुंभ की तैयारियाँ तेज — केंद्रीय जल शक्ति मंत्रालय संग उत्तराखंड सरकार की रणनीतिक चर्चा

गुमशुदा किशोरी का शव 12 दिन बाद बरामद, आत्महत्या की आशंका

टिहरी गढ़वाल, 02 मई 2025 । टिहरी गढ़वाल पुलिस ने 12 दिन की कड़ी मेहनत के बाद गुमशुदा किशोरी कोमल (काल्पनिक नाम) का शव बरामद किया है। शव पुलिस चौकी कांडीखाल से लगभग 3 किमी दूर, मुख्य सड़क से 300 मीटर नीचे खाई में आज दोपहर 12:30 बजे मिला।

मृत्यु का कारण प्रारंभिक जांच में आत्महत्या प्रतीत हो रहा है, तीन डॉक्टरों के पैनल से पोस्टमार्टम कराया जा रहा है, जिसमें वीडियोग्राफी भी होगी।

20 अप्रैल 2025 को कोमल की मां विनीता ने चौकी कांडीखाल पर सूचना दी थी कि उनकी बेटी कांडीखाल मेले में घर जाने की बात कहकर गई, लेकिन देर शाम तक नहीं लौटी। जांच में पता चला कि कोमल अपने मित्र रमन (काल्पनिक नाम) की 16 अप्रैल को डोईवाला, देहरादून में ट्रेन से आत्महत्या की खबर से सदमे में थी। इस खबर के बाद से ही वह मेले से गायब हो गई थी।

एसएसपी टिहरी गढ़वाल, आयुष अग्रवाल के निर्देश पर गठित पुलिस टीमों ने गहन तलाशी के बाद शव बरामद किया। पुलिस ने स्पष्ट किया कि विवेचना के दौरान यदि किसी का अपराध सामने आता है, तो उसके खिलाफ कठोर कार्रवाई होगी।

 अफवाहों पर ध्यान न देने और संयम बनाए रखने की टिहरी पुलिस ने जनता से अपील की है। पुलिस कार्यवाही में सहयोग की भी गुजारिश की गई है।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back To Top