Breaking News
देहरादून में ओएनजीसी के आतिथ्य में पीएसपीबी बास्केटबॉल और वॉलीबॉल चैम्पियनशिप का आगाज़।
वित्त वर्ष 2024–25 में राज्य की अर्थव्यवस्था का आकार ₹3,81,889 करोड़ रहा।
मुख्य सचिव की अध्यक्षता में हुई व्यय-वित्त समिति की बैठक में विभिन्न विकास योजनाओं को स्वीकृति।
मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी ने नयार वैली फेस्टिवल का किया भव्य उद्घाटन
बेटियों की शिक्षा, सुरक्षा और रोजगार के लिए सरकार संकल्पबद्ध : मुख्यमंत्री
पलायन रोकथाम व सीमांत क्षेत्रों में रोजगार योजनाओं को तेज़ी से लागू करने के निर्देश
₹677.75 करोड़ की वार्षिक कार्ययोजना मंजूर, आजीविका सशक्तिकरण को मिली प्राथमिकता
रोपवे परियोजनाओं को रफ्तार — प्रथम बोर्ड बैठक में अहम फैसले
मुख्यमंत्री के सख्त निर्देश — सरकारी कार्यालयों की सुरक्षा हेतु बनेगी नई एसओपी

शाम पांच बजे से मालरोड में वाहनों के प्रवेश पर लगी रोक, जानिए वजह

मसूरी। मालरोड में वाहनों के प्रवेश को लेकर प्रशासन ने पूर्व के समय में संशोधन कर दिया है। पर्यटक और स्थानीय लोगों के वाहन शाम पांच बजे से रात नौ बजे के बीच मालरोड में प्रवेश नहीं कर पाएंगे। एसडीएम ने स्थानीय स्टेक होल्डर के साथ बैठक के बाद यह निर्णय लिया। मालरोड और कैमल बैक रोड में निवास करने वाले लोगों का सर्वे कर उनके एक वाहन को एक समय के लिए प्रवेश में छूट दी जाएगी। मालरोड प्रवेश का नया नियम फरवरी तक लागू रहेगा।

एसडीएम ने बताया कि बैठक में जो निर्णय लिए गए उनकी जानकारी पर्यटकों तक पहुंचाने के लिए कोल्हूखेत बैरियर, मालरोड बैरियर पर पैंफलेट बांटे जाएंगे। कहा, मुख्यसचिव के निर्देश पर मालरोड का प्रशासनिक कंट्रोल प्रशासन के पास है, जिसके तहत निर्णय लिए गए। कहा आने वाले दिनों में बायलॉज में नियमों को जोड़ा जाएगा। उन्होंने कहा कि सुझाव सभी के लिए जाएंगे लेकिन विरोध प्रदर्शन आदि करने वालों पर कड़ी कार्रवाई भी की जाएगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back To Top