Breaking News
वित्त वर्ष 2024–25 में राज्य की अर्थव्यवस्था का आकार ₹3,81,889 करोड़ रहा।
मुख्य सचिव की अध्यक्षता में हुई व्यय-वित्त समिति की बैठक में विभिन्न विकास योजनाओं को स्वीकृति।
मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी ने नयार वैली फेस्टिवल का किया भव्य उद्घाटन
बेटियों की शिक्षा, सुरक्षा और रोजगार के लिए सरकार संकल्पबद्ध : मुख्यमंत्री
पलायन रोकथाम व सीमांत क्षेत्रों में रोजगार योजनाओं को तेज़ी से लागू करने के निर्देश
₹677.75 करोड़ की वार्षिक कार्ययोजना मंजूर, आजीविका सशक्तिकरण को मिली प्राथमिकता
रोपवे परियोजनाओं को रफ्तार — प्रथम बोर्ड बैठक में अहम फैसले
मुख्यमंत्री के सख्त निर्देश — सरकारी कार्यालयों की सुरक्षा हेतु बनेगी नई एसओपी
हरिद्वार महाकुंभ की तैयारियाँ तेज — केंद्रीय जल शक्ति मंत्रालय संग उत्तराखंड सरकार की रणनीतिक चर्चा

महाराज ने तीसरी बार प्रधानमंत्री बनने पर मोदी सहित मंत्री परिषद को दी बधाई

भारत मोदी के कुशल मार्गदर्शन में विकसित राष्ट्र बनेगा

देहरादून। प्रदेश के कैबिनेट मंत्री सतपाल महाराज ने नरेंद्र मोदी के तीसरी बार देश का प्रधानमंत्री बनने पर बधाई दी है। उन्होंने कहा कि नरेंद्र मोदी के कुशल मार्गदर्शन और नेतृत्व में भारत विकसित राष्ट्र बनेगा।

प्रदेश के कैबिनेट मंत्री सतपाल महाराज ने नरेंद्र मोदी के तीसरी बार देश का प्रधानमंत्री बनने पर बधाई देते हुए कहा कि उनके कुशल मार्गदर्शन और नेतृत्व में भारत विकसित राष्ट्र बनने के साथ साथ विश्व की बड़ी आर्थिक शक्ति बनेगा। उन्होंने मोदी सरकार में मंत्री बनने पर सभी मंत्रिमंडलीय सहयोगियों को भी बधाई दी है।

महाराज ने उत्तराखंड अल्मोडा से तीसरी बार भाजपा सांसद बने अजय टम्टा को केन्द्र सरकार में राज्य मंत्री बनने पर प्रसन्नता व्यक्त करते हुए प्रदेश की जनता को बधाई दी और उत्तराखंड को केंद्र सरकार में प्रतिनिधित्व देने पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का आभार व्यक्त किया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back To Top