Breaking News
देहरादून में ओएनजीसी के आतिथ्य में पीएसपीबी बास्केटबॉल और वॉलीबॉल चैम्पियनशिप का आगाज़।
वित्त वर्ष 2024–25 में राज्य की अर्थव्यवस्था का आकार ₹3,81,889 करोड़ रहा।
मुख्य सचिव की अध्यक्षता में हुई व्यय-वित्त समिति की बैठक में विभिन्न विकास योजनाओं को स्वीकृति।
मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी ने नयार वैली फेस्टिवल का किया भव्य उद्घाटन
बेटियों की शिक्षा, सुरक्षा और रोजगार के लिए सरकार संकल्पबद्ध : मुख्यमंत्री
पलायन रोकथाम व सीमांत क्षेत्रों में रोजगार योजनाओं को तेज़ी से लागू करने के निर्देश
₹677.75 करोड़ की वार्षिक कार्ययोजना मंजूर, आजीविका सशक्तिकरण को मिली प्राथमिकता
रोपवे परियोजनाओं को रफ्तार — प्रथम बोर्ड बैठक में अहम फैसले
मुख्यमंत्री के सख्त निर्देश — सरकारी कार्यालयों की सुरक्षा हेतु बनेगी नई एसओपी

जानिए कब जारी करेगा आयोग पीसीएस मुख्य परीक्षा का परिणाम

उत्तराखंड: पीसीएस मुख्य परीक्षा परिणाम का इंतजार जल्द खत्म होने वाला है। राज्य लोक सेवा आयोग फरवरी में परिणाम जारी करेगा, जिसकी तैयारी तेजी से चल रही है। रिजल्ट जारी होने के एक सप्ताह बाद सफल अभ्यर्थियों का अभिलेख सत्यापन होगा। फिर 15 दिन बाद साक्षात्कार कराया जाएगा। आयोग ने पीसीएस मुख्य परीक्षा पिछले साल 23 से 26 फरवरी के बीच कराई थी। तब से अभ्यर्थी लगातार इसके परिणाम का इंतजार कर रहे हैं। तमाम अभ्यर्थियों ने इस संबंध में सीएम हेल्पलाइन में शिकायत की। आयोग से बात की। शासन में भी मामला रखा। आयोग के सचिव जीएस रावत की ओर से जारी सूचना के अनुसार उत्तर पुस्तिकाओं का मूल्यांकन संबंधी काम होने के बाद अब स्क्रूटनी और रैंडम चेकिंग का काम किया जा रहा है। फरवरी के तीसरे सप्ताह से पहले आयोग इस परीक्षा का परिणाम जारी कर देगा। मुख्य परीक्षा परिणाम जारी होने के एक सप्ताह बाद सफल अभ्यर्थियों के अभिलेख सत्यापन का काम होगा। इसके 15 दिन बाद साक्षात्कार होंग। सभी अभ्यर्थियों को अपने दस्तावेज तैयार रखने को कहा गया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back To Top